पैन कार्ड खो गया या नहीं आया? ऐसे चंद मिनटों में डाउनलोड करें e-PAN, देखें स्टेप

PAN कार्ड खो गया है या अभी तक घर नहीं पहुंचा? अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग की सुविधा से e-PAN ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। आप यहां आसान स्टेप्स में e-PAN डाउनलोड करने का पूरा तरीका देख सकते है।

Aug 16, 2026, 12:33 IST
अब पोस्ट का इंतजार नहीं, फोन में रखें PAN
अब पोस्ट का इंतजार नहीं, फोन में रखें PAN

पैन कार्ड आज सिर्फ एक कार्ड नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का जरूरी दस्तावेज है। बैंक में खाता खोलने से लेकर ITR भरने, निवेश करने और कई बड़े वित्तीय कामों तक इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका PAN कार्ड खो गया है या फिजिकल कार्ड आने का इंतजार है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं।    

आयकर विभाग की ओर से उपलब्ध e-PAN, पैन का डिजिटल वर्जन है। यह PDF फॉर्मेट में मिलता है और जरूरत पड़ने पर इसे अपने फोन या कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं e-PAN डाउनलोड करने का आसान तरीका। 

पहले जान लें ये जरूरी बातें 

e-PAN डाउनलोड करने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखें 

नया PAN बनने या उसमें करेक्शन होने के 30 दिनों के भीतर e-PAN डाउनलोड करने की सुविधा मुफ्त हो सकती है। 

30 दिन बीतने के बाद डाउनलोड के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है।

OTP वेरिफिकेशन के लिए PAN, आधार नंबर, जन्मतिथि और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है। 

e-PAN आपको आमतौर पर PDF फाइल के रूप में मिलता है।    

पहला तरीका: Protean या UTIITSL से ऐसे डाउनलोड करें 

e-PAN डाउनलोड करने के लिए आप Protean (NSDL) या UTIITSL के पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्टेप 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Protean e-Gov या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: वेबसाइट पर डाउनलोड e-PAN का विकल्प खोजकर चुनें। 

स्टेप 3: अब PAN नंबर, आधार नंबर और DoB जैसी मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4: आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5: यदि आपके मामले में शुल्क लागू होता है, तो ऑनलाइन पेमेंट करें।

स्टेप 6: प्रक्रिया पूरी होते ही e-PAN की PDF डाउनलोड कर लें। 

e-PAN PDF का पासवर्ड क्या होगा? 

डाउनलोड की गई PDF पासवर्ड से सुरक्षित हो सकती है। इसे खोलने के लिए अपनी जन्मतिथि DDMMYYYY फॉर्मेट में दर्ज करनी होती है। यदि आपकी जन्मतिथि 10 जनवरी 1999 है, तो पासवर्ड 10011999 होगा।  

दूसरा तरीका: Income Tax e-Filing पोर्टल से डाउनलोड करें

यदि आप Income Tax Department के पोर्टल से e-PAN डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह तरीका भी काफी आसान है।

स्टेप 1: Income Tax e-Filing की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें।

स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद Quick Links सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: यहां Instant e-PAN विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद Check Status / Download PAN ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5: अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।

स्टेप 6: यदि आपका e-PAN तैयार है, तो स्क्रीन पर डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके PDF अपने मोबाइल में सेव कर लें। 

PAN कार्ड खो गया है तो भी काम आसान

पैन कार्ड खो जाने पर नया कार्ड आने तक परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपका e-PAN उपलब्ध है, तो उसकी डिजिटल कॉपी फोन में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।    

अब पोस्ट का इंतजार नहीं, फोन में रखें PAN 

आज जब ज्यादातर जरूरी काम ऑनलाइन हो चुके हैं, ऐसे में e-PAN भी काफी सुविधाजनक है। कुछ आसान स्टेप्स और OTP वेरिफिकेशन के बाद आप अपना PAN डिजिटल रूप में अपने फोन में रख सकते हैं।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates