‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, इस वायरल मैसेज से रहें सावधान

Last Updated: Jun 29, 2026, 17:17 IST

Post Dak Seva Gifts: डाक सेवा गिफ्ट्स’ स्कीम के नाम पर इन दिनों एक मेसेज वायरल हो रहा है, जहां लकी ड्रा जीतने का दावा किया जा रहा है. चलिए सर्कुलेट हो रहे इस मेसेज की पड़ताल करते है कि क्या यह सही में डाक विभाग की ओर से आया है या नहीं. 

फेक खबर मिले तो ऐसे करें शिकायत
फेक खबर मिले तो ऐसे करें शिकायत

PIB Fact Check: सोशल मीडिया के दौर में खबरें और मैसेज कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों तक पहुंच जाती हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग भी लोगों को फंसाने के लिए नए तरीके अपनाते रहते हैं, ऐसे ही डाक विभाग के नाम पर भी एक मेसेज सर्कुलेट हो रहा है, चलिए पता करने की कोशिश करते है कि क्या है सही है या गलत। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी जांच PIB फैक्ट चेक हैंडल की ओर से भी किया गया है. 

सोशल मीडिया पर फैल रहा है झूठा ऑफर

इन दिनों WhatsApp, Facebook और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग (India Post) ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ योजना के तहत मुफ्त गिफ्ट, इनाम या लकी ड्रॉ दे रहा है।

PIB ने किया फर्जी दावे का खुलासा

यदि आपको भी ऐसा कोई मैसेज, लिंक या नोटिफिकेशन मिला है, तो उस पर भरोसा करने से पहले सावधान हो जाएं। सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। PIB ने साफ कहा है कि भारतीय डाक विभाग की ओर से ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ नाम की कोई योजना, ऑफर या इनाम स्कीम नहीं चलाई जा रही है।

इनाम का लालच देकर ठगते हैं साइबर अपराधी

साइबर ठग अक्सर लोगों को आकर्षक ऑफर और बड़े इनाम का लालच देते हैं। ऐसे मैसेज में एक लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर को नकली वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है।

इसके बाद पर्सनल डिटेल्स, बैंक डिटेल्स या अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर ठगी की कोशिश की जाती है।

ऐसे मैसेज आये तो क्या करें 

ऐसे फर्जी मैसेज से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। मुफ्त गिफ्ट, लकी ड्रॉ या इनाम वाले ऑफर्स की सच्चाई जरूर जांचें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर साझा न करें।

फेक खबर मिले तो ऐसे करें शिकायत 

अगर आपको कोई संदिग्ध खबर या मैसेज मिलता है, तो उसकी जांच PIB Fact Check से कराई जा सकती है। आप वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट, पोस्ट या लिंक WhatsApp नंबर 8799711259 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा factcheck@pib.gov.in पर ईमेल करके भी फर्जी दावे की डिटेल्स दी जा सकती है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News