LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं मौजूद तो करें यह काम, नहीं तो रुक सकती है सप्लाई

Last Updated: Jun 26, 2026, 14:03 IST

यदि LPG और PNG कनेक्शन से जुड़ा मेसेज आपके पास भी आया है तो आपको भी दोनों में किसी एक कनेक्शन को बंद करना होगा, यानी किसी एक को सरेंडर करना होगा, क्योकि दोनों कनेक्शन रखना नियमों के खिलाफ है।

कनेक्शन सरेंडर के मिलेगा कितने दिन
कनेक्शन सरेंडर के मिलेगा कितने दिन

यदि आपके भी घर में LPG और PNG दोनों गैस कनेक्शन मौजूद है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, हाल ही में सरकार की ओर से ऐसे ग्राहकों को सूचित किया जा रहा है कि एक ही घरेलू उपयोग के लिए दोनों कनेक्शन रखना नियमों के अनुसार मान्य नहीं है। ऐसे में आपको दोनों में से कोई एक ही कनेक्शन रखना होगा और दूसरा कनेक्शन सरेंडर करना होगा। चलिए इस खबर पर विस्तार से नजर डालते है। 

क्या आपके पास भी आया है मेसेज

यदि LPG और PNG कनेक्शन से जुड़ा मेसेज आपके पास भी आया है तो आपको भी दोनों में किसी एक कनेक्शन को बंद करना होगा, यानी किसी एक को सरेंडर करना होगा, क्योकि दोनों कनेक्शन रखना नियमों के खिलाफ है।

एक ही कनेक्शन रखने का है नियम    

सरकार के नियमों के अनुसार, आपको LPG या PNG में से किसी एक कनेक्शन को रखना होगा। इस प्रक्रिया में हम आपकी मदद कर सकते है, जिसके बाद आप इस प्रकिया को आसानी से पूरा कर सकते है. 

PNG कनेक्शन चालू रखना चाहते है तो क्या करें 

अगर आपके घर में PNG कनेक्शन चालू है, तो आप अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। इसके लिए mypngd.in पर जाकर रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते है।

यदि LPG कनेक्शन जारी रखना चाहते हैं?

यदि आप LPG कनेक्शन रखना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी LPG वितरक से संपर्क करके ट्रांसफर वाउचर की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वहीं यदि आपके घर में PNG कनेक्शन नहीं है, तो आप अपने LPG वितरक को इसकी जानकारी दें सकते है। साथ ही आप अपनी बात https://cx.indianoil.in/EPICIOCL/faces/GrievanceMainPage.jspx पर दर्ज करा सकते है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार, जिन घरों में LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG अकाउंट सरेंडर करना होगा। 

पोर्टल पर जाएं: MyPNGD के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

डिटेल्स वेरिफाई करें: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID डालें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। रिक्वेस्ट सबमिट करें: 'सरेंडर रिक्वेस्ट' ऑप्शन चुनें, ज़रूरी जानकारी भरें और अपना एप्लीकेशन सबमिट करें। 

इसके बाद लोकल डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर और रेगुलेटर वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करेगा और आपके रिफंड की कार्रवाई पूरी कराएगा।

कनेक्शन सरेंडर के मिलेगा कितने दिन

बता दें कि जो भी नया PNG कनेक्शन लेता है तो उसे अपना मौजूदा LPG कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है. वहीं पाइप्ड गैस पर स्विच करने के लिए 90 दिन का समय तय किया गया है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 14:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News