भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन भारतीय महिला टीम इंग्लैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जहां एक ओर विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर प्रतिष्ठित लॉर्ड्स (Lord’s Honours Board) ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करा लिया।
क्रांति का ऐतिहासिक कारनामा
क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में गिने जाने वाले लॉर्ड्स पर भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने ऐसा इतिहास रच दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 37 रन देकर 5 विकेट झटके और टेस्ट क्रिकेट के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं है।
Related Stories
घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड बेबस
क्रांति ने शुरुआत से ही शानदार लाइन और लेंथ और बेहतरीन नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। उनकी धारदार गेंदबाजी का जवाब इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास नहीं था। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम सिर्फ 170 रनों पर ही सिमट गई। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 115 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
बता दें कि लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड किसी भी क्रिकेटर के लिए सपने जैसा होता है। यहां सिर्फ वही खिलाड़ी जगह बना पाते हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन करते हैं। अब इस ऐतिहासिक लिस्ट में क्रांति गौड़ का नाम भी शामिल हो गया है।
खास बात यह है कि वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं।
महिला क्रिकेट के लिए नई मिसाल
क्रांति गौड़ की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा और प्रेरणादायक पल है। यह दिखाता है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर भी इतिहास रचने का दम रखता है और नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
करियर का सबसे बड़ा पल
कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। क्रांति के लिए यह प्रदर्शन उनके करियर का सबसे यादगार पल बन गया है। इस ऐतिहासिक स्पेल ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे उभरती हुई तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया है।
भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का दिन
लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का नाम ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज होना सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली महिला क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।
