पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है, जानें यहां

भारत को नदियों का देश कहा जाता है। यहां हिमालयी से लेकर प्रायद्वीपीय नदियों का प्रवाह होता है। इस कड़ी में यहां एक नदी ऐसी भी है, जिसे पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी के रूप में भी जाना जाता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे। 

Jul 2, 2026, 15:52 IST
पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी
पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी

भारत में विभिन्न नदियों का प्रवाह होता है। इनमें कुछ नदियां हिमालय की गोद से निकलती हैं, जबकि कुछ नदियों का प्रवाह प्रायद्वीपीय पठारों से होता है। ये नदियां देश के अलग-अलग राज्यों में बहते हुए सागर में विलीन हो जाती हैं। इस कड़ी में एक नदी ऐसी भी है, जिसे पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी भी कहा जाता है। कौन-सी है यह नदी और कितनी है नदी की लंबाई, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पूर्वी भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है

पूर्वी भारत की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो यह गंगा नदी है। इसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है, जो कि भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी कही जाती है। 

Related Stories

कहां से निकलती है गंगा नदी 

गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से होता है। यहां से निकलने के बाद यहां पहाड़ी क्षेत्रों से होते हुए पहली बार हरिद्वार से मैदानी इलाके में उतरती है। यहां से आगे बढ़ते हुए यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यूपी में प्रवेश करती है। गंगा नदी यूपी के कुल 28 जिलों से बहती हुई बलिया जिले से बाहर निकल जाती है। यह बात हम सभी जानते हैं कि यहां प्रयागराज में गंगा नदी और यमुना नदी आपस में मिलती हैं।

पूर्वी भारत के किन राज्यों में बहती है गंगा नदी  

गंगा नदी यूपी से निकलने के बाद पूर्वी भारत में बहती है। यहां गंगा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए अपनी यात्रा समाप्त करती है। अब हम इसकी पूर्वी यात्रा के बारे में जान लेते हैः 

बिहार

गंगा नदी बिहार के बक्सर जिले से राज्य में प्रवेश करती है और बिहार को दो बराबर भागों में बांटती है। गंगा नदी बिहार के पटना, भागलपुर और हाजीपुर जैसे बड़े शहरों से गुजरती है। 

झारखंड

गंगा नदी झारखंड में सिर्फ एक जिले से अपनी सीमा बनाती है। यह साहिबगंज इलाके से होकर गुजरती है। 

पश्चिम बंगाल 

पश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद गंगा नदी दो धाराओं मे बंट जाती है। यहां एक धारा बांग्लादेश में पहुंच जाती है, जिसे पद्मा कहा जाता है, जबकि दूसरी धारा को हुगली कहा जाता है। यह धारा नदिया, हावड़ा और मुर्शिदाबाद जैसे बड़े शहरों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates