भारत का वह पड़ोसी देश, जिसे कहा जाता है ‘दुनिया का कारखाना’

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जिसे दुनिया का कारखाना भी कहा जाता है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Oct 12, 2026, 11:12 IST
चीन
चीन

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर देश की अपनी-अपनी विशेषता है, जो कि उन्हें विशेष दर्जा प्रदान करती है। इस कड़ी में भारत का एक पड़ोसी देश ऐसा भी है, जिसे ‘दुनिया का कारखाना’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।  

किस देश को कहते हैं ‘दुनिया का कारखाना’

अब हम यह जान लेते हैं कि कौन-सा देश ‘दुनिया का कारखाना’ कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत के पड़ोसी देश चीन को दुनिया का कारखाना कहते हैं। दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश उत्पाद चाहे वे एप्पल के स्मार्टफोन हों, फैशन के कपड़े हों, बच्चों के खिलौने हों या भारी मशीनरी, उन पर अक्सर 'मेड इन चाइना' का टैग देखने को मिलता है।

चीन को ‘दुनिया का कारखाना’ क्यों कहा जाता है

1978 में डेंग शियाओपिंग द्वारा आर्थिक सुधारों की शुरुआत के बाद चीन ने वैश्विक विनिर्माण पर अपना एकाधिकार स्थापित कर लिया था। शुरुआत में चीन की बड़ी आबादी ने बहुत सस्ती मजदूरी का एक बड़ा पूल प्रदान किया। अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में उत्पादन लागत बहुत कम होने के कारण दुनिया भर की मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपने कारखाने चीन में शिफ्ट कर दिए।

चीन के पास है बड़ी सप्लाई चेन

चीन के पास एक बड़ी सप्लाई चेन है। उदाहरण के लिए शेन्जेन शहर को हार्डवेयर का सिलिकॉन वैली कहा जाता है। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल, छोटे पुर्जे, नट-बोल्ट और कुशल कारीगर एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। चीन सरकार ने आधुनिक बंदरगाहों, हाई-स्पीड रेलवे, एक्सप्रेसवे और निर्बाध बिजली संयंत्रों का एक ऐसा जाल बिछाया है, जो बड़े पैमाने पर उत्पादन और माल के तुरंत निर्यात को संभव बनाता है। शंघाई जैसे बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त पोर्ट्स में गिने जाते हैं।

वैश्विक उत्पादन में है दबदबा

वैश्विक विनिर्माण आउटपुट में अकेले चीन की हिस्सेदारी लगभग 28 से 30 फीसदी है, जो अमेरिका, जापान और जर्मनी की संयुक्त हिस्सेदारी के लगभग बराबर है। सोलर पैनल उत्पादन, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी निर्माण और फार्मास्यूटिकल कच्चे माल में चीन का दुनिया पर लगभग एकाधिकार है।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates