Delhi Metro: दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट
दिल्ली में 12 अक्टूबर को 6 मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी। INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की डिटेल्स जरूर देख कर निकले।
दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले मेट्रो और ट्रैफिक से जुड़ी जरूरी जानकारी जरूर जान लें। सोमवार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो के 6 प्रमुख स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 30 जगहों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। रात में हुई भारी बारिश और संभावित जलभराव से ऑफिस जाने वालों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेंगे गेट
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी।
प्रभावित मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट में ये नाम शामिल है-
-
पटेल चौक
-
जनपथ
-
राजीव चौक
-
मंडी हाउस
-
केंद्रीय सचिवालय
-
बाराखंबा रोड
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखेंगी। हालात की समीक्षा के बाद जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, यात्रियों को इन स्टेशनों पर मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।
दिल्ली की 30 जगहों पर लग सकता है जाम
मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियों और सुरक्षा व्यवस्था के कारण मध्य दिल्ली समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर ट्रैफिक के अनुसार घर से निकलने की सलाह दी है।
इन जगहों पर लग सकता है जाम
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, करीब 30 स्थानों पर यातायात प्रतिबंध या डायवर्जन लागू हो सकते हैं, जिनमें ये नाम प्रमुख है-
-शंकर रोड राउंडअबाउट से वंदे मातरम T-पॉइंट की ओर जाने वाला रूट
-धौला कुआं फ्लाईओवर
-झंडेवालान राउंडअबाउट
-पंचकुइयां राउंडअबाउट
-मंडी हाउस राउंडअबाउट
-डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
-रामचरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
-मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
-गुरु नानक चौक
-चेल्म्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल T-पॉइंट
इसके अलावा भरिओं रोड-एमजीएम टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद राउंडअबाउट, मदरसा T-पॉइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे के रास्तों पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है।
घर से निकलने से पहले देख लें रूट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें। यदि इन मार्गों से गुजरना जरूरी है, तो ट्रैफिक डायवर्जन के संकेतों का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलें।
पुलिस ने लोगों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्रैफिक अपडेट लेते रहने की सलाह भी दी है।
INDIA ब्लॉक क्यों निकाल रहा है विरोध मार्च?
यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (वोटर लिस्ट रिवीजन) से जुड़े मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से जारी आंदोलन का हिस्सा है।
INDIA ब्लॉक ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है। इससे पहले शनिवार को भी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाए जाने की जानकारी सामने आई थी।
हरिद्वार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! तीन नई ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.