CRPF Constable New Vacancy 2026: सीआरपीएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Oct 12, 2026, 11:32 IST

CRPF Constable New Vacancy 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में खेल कोटा 2026 के अंतर्गत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

CRPF Constable New Vacancy 2026: सीआरपीएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
CRPF Constable New Vacancy 2026: सीआरपीएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

CRPF Constable New Vacancy 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हवलदार (GD) और सिपाही (GD) के तहत महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य खेल कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के कुल 521 रिक्त पदों को भरना है। CRPF Constable & Head Constable का नोटिफिकेशन 17 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे हैं। 

उम्मीदवारों द्वारा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

CRPF Constable & Head Constable Recruitment 2026: नोटिफिकेशन 

CRPF कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 17 सितंबर, 2026 को जारी किया गया है। यह भर्ती केवल मेधावी खिलाड़ियों के लिए है, जो पदक विजेता या प्रतिभागी रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन आज 12 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी सहित अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

CRPF कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती 2026

नोटिफिकेशन 

CRPF Head Constable New Vacancy 2026: रिक्त पद 

सीआरपीएफ कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के कुल 521 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी के पद, सैलरी सहित डिटेल्स देख सकते हैं:

पोस्ट 

पुरुष 

महिला 

कुल 

वेतन 

हवलदार/ जीडी खेल कोटा

150 

32 

182 

वेतन मैट्रिक्स-04 25,500-81,100 रुपये/- 

सिपाही/

जीडी खेल कोटा

258 

81 

339 

वेतन मैट्रिक्स-03 21,700-69,100 रुपये/- 

CRPF Constable & Head Constable Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ग्रुप ‘ग’ के हवलदार/सिपाही के पदों की 521 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संचालन 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 

पोस्ट 

हवलदार (GD) और सिपाही (GD)

पदों की संख्या 

521 

ऑनलाइन आवेदन 

12 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2026

वेतन स्तर 

हवलदार/जीडी - 25,500-81,100 रुपये/

सिपाही/जीडी - वेतन मैट्रिक्स 21,700-69,100 रुपये/- 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rect.crpf.gov.in 

CRPF Constable & Head Constable Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

संबंधित भर्ती से जुड़ी एलिजिबिलिटी को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन 11 नवंबर से अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

CRPF कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती 2026 

आवेदन लिंक 

CRPF Constable & Head Constable Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर Click Here पर जाएं। 

  3. न्यू पेज पर Current Recruitment Openings पर CRPF Constable & Head Constable Vacancy 2026 पर जाएं। 

  4. उम्मीदवार Apply Here पर क्लिक करें। 

  5. रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। 

  6. रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें।

  7. मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज कर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News