UIIC AO Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें Administrative Officer Prelims कॉल लेटर PDF

Last Updated: Oct 12, 2026, 09:07 IST

UIIC AO Admit Card 2026: यूआईआईसी एओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in  पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) – जर्नलिस्ट और हिंदी अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UIIC AO Admit Card 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर से यूआईआईसी एओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-I) भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए।

UIIC AO Admit Card 2026- हाइलाइट्स

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूआईआईसी एओ प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

कंपनी का नाम

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)

पद का नाम

प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) – जर्नलिस्ट और हिंदी अधिकारी

परीक्षा

प्रीलिम्स (चरण I) परीक्षा

एडमिट कार्ड तिथि

अक्टूबर 2026 का दूसरा सप्ताह

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

22 अक्टूबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

आवश्यक लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

uiic.co.in

UIIC AO Call Letter 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप United India Insurance Company Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर, Careers सेक्शन में जाएं और Recruitment टैब खोलें।

  • फिर Recruitment of Administrative Officer (Scale I) – Generalists and Hindi Officer 2026 पर क्लिक करें। 

  • अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो ओपन होगी, वहां अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 

  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें। 

UIIC AO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स

UIIC AO एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • पासवर्ड 

  • लॉगिन पेज पर दिख रहा कैप्चा कोड

UIIC AO कॉल लेटर 2026 पर दिए विवरणों को करें चेक

UIIC AO कॉल लेटर 2026 पर दिए गए विवरणों को करें चेक

डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारी को जरूर क्रॉस-चेक करना चाहिए। कॉल लेटर में ये विवरण होते हैं:

  • परीक्षार्थी का नाम

  • रोल नंबर 

  • आवेदन संख्या

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा तिथि और समय

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 09:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News