बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट वोकेशनल रिजल्ट यहां करें चेक


Mar 23, 2026, 14:21 IST

Bihar Board 12th Vocational Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं वोकेशनल (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र‑छात्राएं यहां रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया, रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के साथ डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

BSEB Bihar Board Result 2026

Bihar Board 12th Vocational Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) क्लास 12 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के साथ ही 12वीं वोकेशनल स्ट्रीम का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026 का लिंक biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए यहां भी रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

BSEB 12th Vocational Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट हाइलाइट्स

Bihar School Examination Board (BSEB) इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा में शामिल छात्रों को परीक्षा और परिणाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी की सही जानकारी होना आवश्यक है। BSEB 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं। छात्र सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि रिजल्ट से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में उन्हें कोई परेशानी न हो।

विवरण
जानकारी
बोर्ड का नाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
परीक्षा का नाम
कक्षा 12वीं (व्यावसायिक) परीक्षा 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि
23 मार्च 2026
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन और एसएमएस
आधिकारिक वेबसाइट
secondary.biharboardonline.com
रिजल्ट चेक करने का तरीका
रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से
ऑफलाइन सुविधा
एसएमएस के जरिए

Bihar Board 12th Vocational Exam Date 2026: कब हुई थी परीक्षा?

बिहार बोर्ड ने फरवरी 2026 में कक्षा 12वीं व्यावसायिक परीक्षा का आयोजन किया। नीचे BSEB 12वीं व्यावसायिक परीक्षा 2026 की प्रारंभिक और अंतिम तिथियां दी गई हैं।

आयोजन
महत्वपूर्ण तिथियां
कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि
2 - 13 फरवरी 2026

 देखें लाइव अपडेट:- Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Bihar Board 12th Vocational Result Date 2026; बिहार इंटर वोकेशनल का रिजल्ट कब आएगा?

Bihar School Examination Board (BSEB) इंटरमीडिएट वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल छात्र परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर और SMS के माध्यम से भी बिहार इंटर वोकेशनल रिजल्ट 2026 प्राप्त किया जा सकेगा।

Bihar Board 12th Voc Result 2026: कैसे चेक करें BSEB 12वीं वोकेशनल रिजल्ट?

  1. आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

  • “BSEB 12th Vocational Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

  • एसएमएस के जरिए कैसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट:

    1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

    2. टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल नंबर

    3. इसे 56263 नंबर पर भेजें।

    4. कुछ ही पलों में आपको अपने रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी।

    BSEB Intermediate Vocational Result 2026: बीएसईबी इंटर वोकेशनल मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र से संबंधित अनिवार्य जानकारी और उनके प्राप्त अंकों का विवरण शामिल होता है। नीचे BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण देखें:

    • छात्र/ छात्रा का नाम

    •  रोल नंबर

    •  परीक्षा का नाम

    •  विषयों की सूची

    •  प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

    •  न्यूनतम और अधिकतम अंक

    •  पास/फेल स्टेट्स

    •  प्रतिशत / ग्रेड

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट की सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बिहार बोर्ड से संपर्क करें।

    Bihar Board Inter Vocational Result 2026 के बाद क्या?

    BSEB 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्रों के लिए कई विकल्प उपलब्ध होते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण कदम दिए गए हैं, जो छात्र अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपना सकते हैं:

    1. उच्च शिक्षा (Higher Studies) का चयन करें

    यदि आप आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो अपने क्षेत्र के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों (B.Voc (बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन), BBA, BCA, B.Sc, B.Com) में प्रवेश ले सकते हैं।

    2. स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation & Scrutiny)

    यदि आपको अपने प्राप्त अंकों में संदेह है या आपको उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो आप स्क्रूटनी (Scrutiny) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    3. कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartment Exam)

    जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे BSEB 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उन्हें एक और मौका देती है अपनी कक्षा 12वीं पूरी करने का।

    BSEB Intermediate Vocational Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन

    जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी से संबंधित जानकारी रिजल्ट घोषित होने के 2-3 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए आवेदन पत्र भरना और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं वोकेशनल स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 कुछ हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा।

    Bihar Board Vocational Stream Result 2026: बीएसईबी 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा आयोजित करेगी जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। साथ ही, जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे BSEB 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के कुछ महीनों के भीतर आयोजित की जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद, बोर्ड BSEB 12वीं वोकेशनल कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा करेगा।

    Bihar School Examination Board (BSEB) – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बारे में

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बिहार राज्य की एक स्वायत्त शिक्षा बोर्ड है, जो माध्यमिक (कक्षा 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12) स्तर की परीक्षाओं के आयोजन और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। यह बोर्ड पटना, बिहार में स्थित है और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य करता है। 

     

    Trending

    Just Now

    Result Updates