Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: सभी विषयों के अनुसार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, PDF डाउनलोड करें
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के साथ - साथ सिलेबस भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले विषयवार और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलती है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सिलेबस PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल भर्ती नोटिफिकेशन के साथ ही सिलेबस भी जारी किया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में सफलता की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए नए अपडेटेड पाठ्यक्रम, विषयवार टॉपिक, अंकन योजना और परीक्षा संरचना को अच्छी तरह से जरूर समझना चाहिए।
इस लेख में राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 से जुड़ा परीक्षा पैटर्न सहित विवरण दिया गया है। इससे उम्मीदवारों को केंद्रित और प्रभावी तरीके से परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए ये सिलेबस आपको अपने स्टडी शेड्यूल की योजना बनाने, महत्वपूर्ण टॉपिक पर ध्यान बनाने और अनावश्यक विषयों से बचने में मदद करेगा।
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 के लिए नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद | वनपाल/फॉरेस्ट गार्ड |
| पदों की संख्या | 259 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 5 जनवरी, 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी परीक्षा |
| लैंग्वेज | हिंदी और इंग्लिश |
| निगेटिव मार्किंग | ⅓ अंक |
| प्रश्नों की संख्या | 100 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: वनपाल सिलेबस
राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन, दैनिक विज्ञान, गणित और करंट अफेयर विषय शामिल किए गए हैं। उम्मीदवार विषय अनुसार वनपाल भर्ती सिलेबस सिलेबस नीचे टेबल में देख सकते हैं:
(1) सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies )
(क) राजस्थान का इतिहास
-
प्राचीन सभ्यताएं एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
-
प्रमुख राजवंश, शासक एवं उनकी उपलब्धियां
-
1857 की क्रांति
-
किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन
-
प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
-
प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति
-
स्थापत्य कला एवं चित्रकला
-
लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाट्य
-
प्रमुख धार्मिक संप्रदाय एवं लोक देव-देवियां
-
सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज
-
भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
-
कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व
(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष)
-
भारतीय संविधान: प्रकृति एवं प्रस्तावना
-
मौलिक अधिकार, नीति-निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
-
राजस्थान की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था:
-
राज्यपाल, मुख्यमंत्री
-
विधानसभा, उच्च न्यायालय
-
RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग
-
राज्य सूचना आयोग, मानव अधिकार आयोग
-
स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज
(घ) राजस्थान का भूगोल
-
स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन ।
-
वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण।
-
जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ।
-
खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन ।
-
पर्यटन स्थल एवं स्मारक ।
-
जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं साक्षरता ।
-
आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
(ड.) राजस्थान की अर्थव्यवस्था
-
राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
-
राजस्थान की अर्थव्यवस्था विशेषताएं और समस्याएं।
-
राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा ।
-
हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
-
राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
(2) दैनिक विज्ञान (20 अंक)
-
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन ।
-
धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक।
-
प्रकाश के नियम ।
-
आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली।
-
मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र।
-
पोषण एवं संतुलित आहार।
-
प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन ।
-
पारिस्तिथिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
-
सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान।
(3) गणित – (15 अंक)
-
लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत,
-
लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात ।
-
समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
-
क्षेत्रफल एवं आयतन।
-
आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख, आदि)।
(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले – (15 अंक)
-
राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
-
प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
-
कार्यक्रम एवं नीति।
राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026: वनपाल परीक्षा पैटर्न
नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वनपाल भर्ती में नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के लिए अंक सहित विवरण नीचे टेबल में देखें:
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies ) | 50 | 50 |
| दैनिक विज्ञान (Everyday Science) | 20 | 20 |
| गणित (Mathematics) | 15 | 15 |
| समसामयिक मामले (Current Affairs) | 15 | 15 |
| कुल अंकों की संख्या | 100 | 100 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.