सत्यवती कॉलेज (DU) भर्ती 2019: 61 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए करें आवेदन
सत्यवती कॉलेज (इवनिंग), दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सत्यवती कॉलेज (डीयू) भर्ती 2019: सत्यवती कॉलेज (इवनिंग), दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 19 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए रिक्तियों की कुल संख्या - 61 पद
कॉमर्स - 16 पद
इकोनॉमिक्स - 10 पद
इंग्लिश - 10 पद
हिंदी - 13 पद
हिस्ट्री - 7 पद
मैथमेटिक्स - 1 पद
पॉलिटिकल साइंस - 2 पद
एनवायर्नमेंटल साइंस - 2 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होना चाहिए. उपरोक्त योग्यता को पूरा करने के अलावा, उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) क्वालिफाईड होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-
टॉप 5 जॉब्स-04 अक्टूबर 2019: PSPCL, HAL, ESIC, NHAI अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
वेतनमान:
अकेडमिक पे लेवल 10 के साथ 57,700/- रुपये एंट्री पे लेवल + अन्य अलाउंस.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अक्टूबर 2019 तक वेबसाइट -colrec.du.ac.in के द्वारा स्वीकार किये जाएंगे. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं. फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को सभी विवरण पढ़ने की सलाह दी जाती है. उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन से सबंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना के दिए गए लिंक को ओपन कर सकते हैं.
अन्य सरकारी नौकरियां-
गंजम जिला न्यायालय भर्ती 2019: 72 जूनियर क्लर्क/कॉपीइस्ट एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
सूरत नगर निगम भर्ती 2019: 90 आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर पदों के लिए करें आवेदन
बॉम्बे उच्च न्यायालय भर्ती 2019: 165 सिस्टम ऑफिसर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
DECT, असम भर्ती 2019: 65 इलेक्ट्रीशियन और अन्य पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू
इग्नू भर्ती 2019: 65 प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए करें आवेदन
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन शुल्क:
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 500 / - रूपए.
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी और महिला - शून्य