टॉप 5 जॉब्स-04 अक्टूबर 2019: PSPCL, HAL, ESIC, NHAI अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
04 अक्टूबर 2019 को PSPCL, HAL, ESIC, NHAI, AP पुलिस एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है PSPCL, HAL, ESIC, NHAI, AP पुलिस एवं अन्य में निकाली गई 200+ नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर, लैब टेक्निशियन, टीचिंग स्टाफ, डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए 200+ बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गेट स्कोर 2019 के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 21 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
एपी पुलिस ने आंध्र प्रदेश स्टेट प्रोसिक्यूटर डिपार्टमेंट (राज्य अभियोजन विभाग) में असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले एपी असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने लैब टेक्निशियन के 02 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 17 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC, कोलकाता) ने एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 26 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 31 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
PSPCL भर्ती 2019: 111 असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए करें आवेदन