PSPCL भर्ती 2019: 111 असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए करें आवेदन
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गेट स्कोर 2019 के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गेट स्कोर 2019 के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 21 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 30 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट इंजीनियर या ट्रेनिंग इलेक्ट्रिकल - 100 पद
असिस्टेंट मैनेजर/ आईटी सिस्टम - 11 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
असिस्टेंट इंजीनियर या ट्रेनिंग इलेक्ट्रिकल - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में बी.ई / बी.टेक / बी.एस.सी.
असिस्टेंट मैनेजर/ आईटी सिस्टम - न्यूनतम 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बी.ई / बी.टेक / बी.एस.सी. या समकक्ष.
आयु सीमा -
20 से 37 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान)
वेतनमान-
16650-39100 रूपए + ग्रेड वेतन 5800 / - रूपए.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.
अन्य नोटिफिकेशन-
गंजम जिला न्यायालय भर्ती 2019: 72 जूनियर क्लर्क/कॉपीइस्ट एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
सूरत नगर निगम भर्ती 2019: 90 आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर पदों के लिए करें आवेदन
बॉम्बे उच्च न्यायालय भर्ती 2019: 165 सिस्टम ऑफिसर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
DECT, असम भर्ती 2019: 65 इलेक्ट्रीशियन और अन्य पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू
इग्नू भर्ती 2019: 65 प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए करें आवेदन
आवेदन शुल्क:
अनारक्षित - प्रति आवेदन 1000 / -रूपए + बैंक शुल्क (यदि लागू हो)
एससी- प्रति आवेदन 400 / - रूपए + बैंक शुल्क (यदि लागू हो)
विकलांगता वाले व्यक्ति- प्रति आवेदन 500 / - रूपए + बैंक शुल्क (यदि लागू हो)