ESIC, कोलकाता भर्ती 2019: 22 टीचिंग स्टाफ पदों के लिए करें आवेदन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC, कोलकाता) ने एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC, कोलकाता) ने एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 26 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं.
ESIC, कोलकाता ने कुल 22 वेकेंसी के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें से प्रोफेसर के 4 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 7 पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
प्रोफेसर - 4 पद
एसोसिएट प्रोफेसर -11 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर - 7 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष होना योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ में अधिक विवरण देख सकते हैं.
आयु सीमा -
69 वर्ष से अधिक नहीं (सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान)
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ''डीन ऑफिस, एसिक मेडिकल कॉलेज, जोका, डायमंड हार्बर रोड, कोलकाता 700104'' के पते पर भेज सकते
हैं.