बिहार-पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें स्कूलों रहेंगे बंद या नहीं?

Bihar Rain Alert & School Holiday (5 September 2026) News: बिहार के पटना सहित कई जिलों में मानसून के कारण मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य स्तर पर स्कूल बंद करने का कोई आदेश है या नहीं, जानने के लिए यहां देखें।

Sep 4, 2026, 18:41 IST
bihar patna school closed news 5 september 2026 heavy rain alert
bihar patna school closed news 5 september 2026 heavy rain alert

Bihar School Holiday, 5 September 2026: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से जोरो शोरो से एक्टिव हो गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में गर्जन, तेज बिजली और मूसलाधार बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण और मध्य बिहार के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद पेरेंट्स और छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां (School Holiday) घोषित की जाएंगी या नहीं?

बिहार मौसम और स्कूल छुट्टी अपडेट

बिहार के मौसम के साथ-साथ स्कूलों की छुट्टी से जुड़ी अपडेट के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से भी आसानी से चेक कर सकते हैं। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
मौसम विभाग का अलर्ट
भारी बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी
प्रभावित मुख्य जिले
पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, जहानाबाद, रोहतास आदि
स्कूल बंद होने पर राज्यव्यापी आदेश
पूरे राज्य में एक साथ स्कूल बंद का कोई आदेश नहीं
छुट्टी का अधिकार
जिलाधिकारी (District Magistrate / DM)
स्कूल खुलने की स्थिति
जलभराव या गंभीर स्थिति होने पर ही स्थानीय छुट्टी
मौसम विभाग का सुझाव
जलभराव और बिजली चमकने के दौरान खुले में जाने से बचें

क्या स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे?

शिक्षा विभाग और राज्य प्रशासन के अनुसार, पूरे बिहार में स्कूलों को बंद करने का कोई Blanket Order आदेश जारी नहीं किया गया है।

  • जिला प्रशासन (DM) का फैसला: भारी बारिश या बाढ़ जैसे हालात में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय संबंधित जिले के District Magistrate (DM) द्वारा लिया जाता है।
  • स्थानीय जलभराव पर नजर: यदि किसी विशेष क्षेत्र या शहर जैसे पटना के निचले इलाकों, में अत्यधिक जलजमाव हो जाता है या जलस्तर बढ़ने से आने-जाने में मुश्किलों का सामना किया जाता है, तो वहां के डीएम स्थानीय लेवल पर प्राइमरी और हाइयर स्कूलों में 1-2 दिन की छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और अन्य प्रमुख जिलों में अगले 3 दिनों का मौसम Forecasting क्या है?

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और अन्य प्रमुख जिलों में भारी आंधी-तूफान आने की पूरी उम्मीद है। इस अपडेट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां जारी की जा सकती हैं। 

1. Sat - 50%

27° / 32°

2. Sun - 55%

27° / 32°

3. Mon - 35%

27° / 32°

पटना में अगले 3 दिनों यानी कल 5 से 7 सितंबर 2026 तक मौसम काफी खराब रह सकता है। इसके दौरान गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने और बारिश होने का अनुमान है, जहां ज्यादा से ज्यादा तापमान 32°C और कम से कम तापमान 27°C के आसपास रह सकता हैं। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates