BPSC TRE 4.0 2026: शिक्षक भर्ती में बड़े बदलाव, जानें TRE 3.0 से क्या हुआ चेंज?

BPSC TRE 4.0 Bharti 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें अब चयन दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में होगा और 1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। परीक्षा के नए पैटर्न और भर्ती से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारी नीचे लेख में देखें।

Aug 20, 2026, 17:49 IST
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) 2026 के लिए अधिसूचना जारी, जिसमें 32,388 पदों पर भर्ती होगी और परीक्षा में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सहित कई बड़े बदलाव लागू किए गए हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) 2026 के लिए अधिसूचना जारी, जिसमें 32,388 पदों पर भर्ती होगी और परीक्षा में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सहित कई बड़े बदलाव लागू किए गए हैं।

BPSC TRE 4.0 Bharti 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी बीपीएससी टीआई 4 भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, इस बार भर्ती के साथ परीक्षा प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब अभ्यर्थियों को दो चरणों यानी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। इसके अलावा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। इन बदलावों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बीच विरोध और असंतोष देखने को मिल रहा है।

BPSC TRE 4.0 में क्या-क्या बदला?

BPSC TRE 4.0 की परीक्षा प्रक्रिया में पिछली भर्ती प्रक्रिया की तुलना में काफी बदलाव किए गए हैं। अब केवल एक लिखित परीक्षा के बजाय पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसे पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • अब प्रीलिम्स और मेंस, दो चरणों में परीक्षा होगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी।

  • प्रीलिम्स में सफल होना मुख्य परीक्षा के लिए जरूरी होगा।

  • प्रीलिम्स और मेंस दोनों में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

  • OMR में 5 विकल्प A, B, C, D और E होंगे।

  • प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर E विकल्प भरना होगा।

  • प्रीलिम्स पास करने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा।

  • आवेदन में गलती पाए जाने पर अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।

  • आवेदन शुल्क को घटाकर 100 रुपये किया गया है।

  • अब BPSC TRE 4.0 में होंगी दो परीक्षाएं

    BPSC TRE 4.0 में चयन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होगी और इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य बनाना है। इसका अंकन चयन के लिए नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रीलिम्स में क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा।

    [NEW] BPSC TRE 4.0 Exam Pattern

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में BPS TRE 4 परीक्षा का नया पेपर पैटर्न देख सकते हैं।

    विवरण
    प्रीलिम्स
    मेंस
    परीक्षा का स्वरूप
    क्वालिफाइंग
    स्कोरिंग
    कुल प्रश्न
    150
    150
    कुल अंक
    150
    150
    नेगेटिव मार्किंग
    1/3 अंक
    1/3 अंक
    विषय
    सामान्य अध्ययन
    सामान्य अध्ययन + विषय
    परीक्षा अवधि
    2 घंटे
    2 घंटे 30 मिनट

    प्रीलिम्स पास करने के बाद फिर भरना होगा फॉर्म

    BPSC TRE 4.0 में एक और महत्वपूर्ण बदलाव आवेदन प्रक्रिया को लेकर है। जो उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा। यानी केवल शुरुआती आवेदन के आधार पर सीधे मेंस परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

    अभ्यर्थियों को दोनों चरणों में आवेदन करते समय दी गई जानकारी को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। दिए गए विवरण के अनुसार आवेदन में किसी तरह की गलती मिलने पर उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

    परीक्षा पहली बार लागू हुई नेगेटिव मार्किंग

    BPSC TRE 4.0 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।इसका सीधा मतलब है कि उम्मीदवारों को बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देने से बचना होगा। 

    उत्तर नहीं देना है तो परीक्षार्थी को E विकल्प भरना जरूरी

    OMR आधारित परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों के सामने A, B, C, D और E कुल पांच विकल्प होंगे। अगर किसी प्रश्न का सही उत्तर पता है तो उम्मीदवार को A, B, C या D में से संबंधित विकल्प भरना होगा। वहीं अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो E विकल्प को चुनना होगा।

    इसलिए, किसी सवाल को पूरी तरह खाली छोड़ना उम्मीदवार के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दिए गए नियमों के अनुसार उत्तर नहीं देने की स्थिति में निर्धारित विकल्प भरना जरूरी होगा।

    BPSC TRE 4.0 में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती

    BPSC TRE 4.0 के तहत बिहार में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों के स्तर के अनुसार विवरण इस प्रकार है:

    कक्षा स्तर
    रिक्त पद
    कक्षा 1 से 5
    3,847
    कक्षा 6 से 8
    8,563
    कक्षा 9 से 10
    3,877
    कक्षा 11 से 12
    16,101
    कुल
    32,388

    इनमें से सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11 से 12 के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    पिछली भर्ती के मुकाबले काफी कम हुई वैकेंसी

    BPSC TRE 4.0 में रिक्त पदों की संख्या पिछली भर्ती के मुकाबले काफी कम है।

    भर्ती
    कुल पद
    BPSC TRE 3.0
    87,074
    BPSC TRE 4.0
    32,388
    कमी
    54,686

    इस वजह से भी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच निराशा देखने को मिल रही है।

    BPSC TRE 4.0 आवेदन कब से शुरू होंगे?

    BPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना, आवेदन फ़ॉर्म समय से पहले ही भर देना चाहिए।

    BPSC TRE 4.0 Notification 2026 PDF

    TRE 4 के लिए आवेदन शुल्क भी घटा

    BPSC TRE 4.0 में आवेदन शुल्क को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार इस बार सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। पिछली TRE 3.0 भर्ती में सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये था, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित था। इसके अलावा बायोमेट्रिक शुल्क लागू होने पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होते थे।

    भर्ती
    आवेदन शुल्क
    BPSC TRE 3.0
    सामान्य/OBC/अन्य राज्य: 750 रुपये; कुछ श्रेणियों के लिए कम शुल्क
    BPSC TRE 4.0
    सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये
    बायोमेट्रिक शुल्क
    लागू होने पर 200 रुपये अतिरिक्त

    BPSC TRE 3.0 और TRE 4.0 में अंतर

    बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में TRE 3.0 और TRE 4.0 के बीच हुए प्रमुख बदलावों को आसानी से समझ सकते हैं।

    फीचर
    TRE 3.0
    TRE 4.0
    चयन प्रक्रिया
    एक चरण
    दो चरण
    प्रीलिम्स
    नहीं
    हां
    कुल प्रश्न
    150
    प्रीलिम्स 150 + मेंस 150
    नेगेटिव मार्किंग
    नहीं
    1/3 अंक
    आवेदन शुल्क
    अधिक
    100 रुपये
    परीक्षा अवधि
    2 घंटे 30 मिनट
    प्रीलिम्स 2 घंटे, मेंस 2 घंटे 30 मिनट

    उम्मीदवारों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

    BPSC TRE 4.0 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी। खासकर नेगेटिव मार्किंग के कारण प्रश्नों का जवाब देते समय सावधानी जरूरी होगी।

    इसके अलावा प्रीलिम्स को केवल औपचारिक परीक्षा न समझें, क्योंकि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए इसे क्वालिफाई करना अनिवार्य है। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए अलग आवेदन की प्रक्रिया को भी ध्यान में रखना होगा।

    Also Read: KSDNEB Result 2026

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates