BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव, यहां से करें डाउनलोड

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: बीपीएसएससी ने दिनांक 21 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। 

Jul 21, 2026, 11:09 IST
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) कल यानी दिनांक 21 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिय है। इसकी परीक्षा दिनांक 05 अगस्त 2025 को एक शिफ्ट में दोपहर 02.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

बीपीएसएससी बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत कुल 122 रिक्त पदों को भरना चाहता है। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया गया है।

बीपीएसएससी बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

बीपीएसएससी बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नाम 
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 
रिक्त पदों की संख्या 
122
परीक्षा की तिथि 
05 अगस्त 2026 
परीक्षा की शिफ्ट 
सिंगल शिफ्ट - दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक 
एडमिट कार्ड जारी होने की नोटिस 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
21 जुलाई 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
bpssc.bihar.gov.in

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें। 

  • BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड ( आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates