DSSSB Admit Card 2026 OUT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों के कई पद कोड के लिए 27 अक्टूबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
DSSSB Admit Card 2026 Download Link
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा 27 अक्टूबर 2026 से 5 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
DSSSB परीक्षा में शामिल सभी प्रमुख पदों की लिस्ट (Post-wise)
इस भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों के कई तकनीकी, शिक्षण और प्रशासनिक पदों पर परीक्षाएं ली जाएंगी, जिनके नाम नीचे दिए गए हैं:
-
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड बी
जूनियर लॉ ऑफिसर
डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड ए
बुक बाइंडर
डोमेस्टिक साइंस टीचर
आईटी असिस्टेंट, ग्रेड-ए (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग)
जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (विभिन्न शाखाएं):
-
फिजिक्स
-
बायोलॉजी
-
एचआरडी/क्यूसी (HRD/QC)
-
केमिस्ट्री
-
फोटो
-
साइबर फॉरेंसिक
-
फिंगरप्रिंट
-
क्राइम सीन / डिस्ट्रिक्ट मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट
-
बैलिस्टिक्स
-
डॉक्यूमेंट्स
-
लाई डिटेक्शन
केमिकल असिस्टेंट (आबकारी, मनोरंजन एवं लग्जरी कर आयुक्त कार्यालय)
ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर (TGT - कंप्यूटर साइंस)
ड्राइंग टीचर
स्पेशल एजुकेशन टीचर
DSSSB एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "e-Admit Card Link" पर क्लिक करें।
-
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
-
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
DSSSB IT Assistant Admit Card 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित मुख्य विवरण उल्लिखित होते हैं:
-
परीक्षार्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा का समय एवं पाली
-
परीक्षा के निर्देश
