KRDP Vacancy 2026: खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी, ग्रुप-सी के 12,878 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें Apply

KRDP Vacancy 2026: खादी सुधार व विकास कार्यक्रम ने अपनी ऑफिशियल वेबलाइट पर ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 12,878 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Oct 27, 2026, 15:27 IST
KRDP Vacancy 2026
KRDP Vacancy 2026

KRDP Vacancy 2026: खादी सुधार व विकास कार्यक्रम (KRPD) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट krdp.org.in पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या I-/NGR/KRDP/2 (117)/2026-27 के तहत ग्रुप-बी के खादी विकास अधिकारी, खादी निरीक्षक, लेखा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, क्षेत्र अधिकारी, खादी अधिशासी व ग्रामोद्योग अधिशासी और ग्रुप-सी के पर्यवेक्षक ग्रेड-III, कनिष्ठ सहायक, ग्रामोद्योग कार्यकर्ता, अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी), चालक और बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) के  12,878 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं

KRDP Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों के नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। 

Related Stories

खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

KRDP Group B & Group C Recruitement  - हाइलाइट्स 

खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
खादी सुधार व विकास कार्यक्रम (KRPD)
पद का नाम 
ग्रुप-बी और ग्रुप-सी
विज्ञापन संख्या 
I-/NGR/KRDP/2 (117)/2026-27
रिक्त पद 
12,878 
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
26 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
26 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
krdp.org.in 

KRDP Vacancy 2026 Eligibility Criteria

खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, ITI, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्किल, कंप्यूटर की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस या कार्य अनुभव भी मांगा गया है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

KRDPRecruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

खादी सुधार व विकास कार्यक्रम में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 

नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले खादी सुधार व विकास कार्यक्रम की ऑफिशियल वेबसाइट krdp.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • अब KRDP Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates