MP Police Driver Bharti 2026: भारी वाहन लाइसेंस धारकों के लिए बड़ी खबर! 1000 ड्राइवर पदों पर ऑनलाइन फॉर्म जारी, यहां से करें आवेदन

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार जो इच्छुक और पात्र है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

Oct 16, 2026, 11:21 IST
MP Police Constable Driver Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
MP Police Constable Driver Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1,000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि फॉर्म भरने से पहले चयन मंडल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पूरी जानकारी समझने के बाद ही अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करें।

MP Police Driver Bharti 2026- हाइलाइट्स

इस भर्ती अभियान के तहत विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 200 पद और जिला पुलिस बल के 800 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार MP Online के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार  एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी टेबल में देखें।

Related Stories

भर्ती संगठन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नाम
कांस्टेबल ड्राइवर 
कुल पद
1,000 पद 
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन 
नौकरी का स्थान
मध्य प्रदेश
ऑनलाइन आवेदन शुरू
15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
29 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तिथि
04 जनवरी 2027 से शुरू
आधिकारिक वेबसाइट
esb.mp.gov.in / mponline.gov.in

MP Police Driver Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के साथ ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी है। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो कृपया नीचे दी गई तारीखों का ध्यान रखें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 07 अक्टूबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : 15 अक्टूबर 2026   

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अक्टूबर 2026   

  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 अक्टूबर 2026   

  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि : 03 नवंबर 2026   

  • लिखित परीक्षा की शुरुआत (MP Police Constable Driver Exam Date): 04 जनवरी 2027 से शुरू

  • एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) क्या हैं?

     शैक्षणिक योग्यता

    • सामान्य/ओबीसी/एससी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या हायर सेकेंडरी परीक्षा पास होनी चाहिए।

    • एसटी (ST) वर्ग: न्यूनतम 8वीं कक्षा पास।

    • अनिवार्य तकनीकी योग्यता: अभ्यर्थी के पास मान्य भारी मोटर वाहन (HMV - Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

    नोट: अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

    आयु सीमा (29 अक्टूबर 2026 के अनुसार)

    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

    • अधिकतम आयु (अनारक्षित एवं अन्य राज्य के उम्मीदवार): 33 वर्ष

    • अधिकतम आयु (MP के SC / ST / OBC / महिला वर्ग): 38 वर्ष

    नोट: नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

    एमपी पुलिस ड्राइवर पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

    1. प्रथम चरण: ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)

    2. द्वितीय चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल (PST)

    3. तृतीय चरण: प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट (Trade Test)

    4. चतुर्थ चरण: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं विस्तृत मेडिकल परीक्षण

    कितना ऑनलाइन आवेदन शुल्क (Application Fee) देना होगा?

    • अनारक्षित (UR) / अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: 500 रुपये

    • MP के SC / ST / OBC / EWS अभ्यर्थी: 250 रुपये

    एमपी पुलिस ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

    योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके MP पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म आसानी से भर सकते हैं:

    1. सबसे पहले MP Online की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या esb.mp.gov.in पर जाएं।

    2. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो अपने आधार e-KYC के माध्यम से ESB प्रोफाइल बनाएं।

    3. फिर 'Citizen Services' सेक्शन में जाकर "MP Police Constable Driver Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

    4. अपने प्रोफाइल नंबर से लॉगिन करें और शैक्षणिक व HMV ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण भरें।

    5. मांगी गई आवश्यक फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें।

    6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    7. भरे गए आवेदन फॉर्म को री-चेक करें और अंत में सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    MP Police Driver Recruitment 2026 Apply Online Link
    MP Police Constable Notification 2026 PDF
    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates