Rajasthan 4th Grade DV 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ADDITIONAL सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, यहां देखें नोटिस

Rajasthan 4th Grade DV List 2026 जारी हो गई है। अतिरिक्त अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे जयपुर में होगा। उम्मीदवार आधिकारिक PDF में अपना नाम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देखें।

Oct 25, 2026, 10:34 IST
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 PDF डाउनलोड करें।
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 PDF डाउनलोड करें।

Rajasthan 4th Grade DV List 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग के कार्यालय ने दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना है। इस भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन से पहले आधिकारिक सूची में अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या जरूर चेक कर लें। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना जरूरी है।

क्लिक करें- Fourth Class Employee 2024 : Schedule For Document Verification of Provisionally Selected Candidates (Instructions regarding Scrutiny Form, Checklist and Formats) 

Rajasthan 4th Grade Document Verification 2026 की मुख्य जानकारी

उम्मीदवार राजस्थान 4th ग्रेड दस्तावेज सत्यापन से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देखें।

Related Stories

भर्ती का नाम
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024
संबंधित कार्यालय
संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग
प्रक्रिया
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
DV की तारीख
27 अक्टूबर 2026
रिपोर्टिंग का समय
सुबह 9:00 बजे
सत्यापन केंद्र
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मालवीय नगर, जयपुर
विद्यालय कोड
218309

किन अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है?

जारी की गई लिस्ट में अतिरिक्त अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य श्रेणी संबंधी विवरण दिए गए हैं। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और समय पर सत्यापन केंद्र पहुंचना चाहिए। 

अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सूची में नाम शामिल होना अंतिम नियुक्ति की गारंटी नहीं है। आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, चयन की स्थिति अनंतिम है और पात्रता तथा दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। उम्मीदवार ऊपर दी पीडीएफ में अपने नाम सहित सभी डिटेल्स चेक करें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज कौैन से है?

आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • विस्तृत आवेदन सह जांच फॉर्म (Detailed Form Cum Scrutiny) की दो प्रतियां।

  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मार्कशीट और प्रमाण पत्र।

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए माध्यमिक परीक्षा की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र।

  • मूल निवास प्रमाण पत्र और लागू होने पर कैटेगरी सर्टिफिकेट।

  • आवश्यक होने पर दिव्यांगता, खेल, पूर्व सैनिक या अन्य संबंधित सर्टिफिकेट।

  • स्वयं का वैध फोटो पहचान पत्र और ई-आधार की QR कोड वाली कॉपी।

  • दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो।

  • आवश्यक स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की प्रिंट कॉपी और संबंधित घोषणा पत्र।

  • अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज भी साथ ले जाने चाहिए। सभी दस्तावेजों को सही क्रम में रखें।

    Rajasthan 4th Grade DV List 2026: आधिकारिक सूची कैसे देखें?

    1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होम पेज पर Latest News सेक्शन में Fourth Class Employee 2024 : Schedule For Document Verification of Provisionally Selected Candidates (Instructions regarding Scrutiny Form, Checklist and Formats) लिंक पर क्लिक करें।

    3. पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।

    4. अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या खोजें।

    5. तिथि, समय, केंद्र और दस्तावेज संबंधी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates