RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, जानें लेटेस्ट अपडेट

RRB ALP CBT 2 admit card 2026: आरआरबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 20, 2026, 17:45 IST
RRB ALP CBT 2 admit card 2026
RRB ALP CBT 2 admit card 2026

RRB ALP CBT 2 admit card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगी। हाल में बोर्ड की ओर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। इसकी परीक्षा दिनांक 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB ALP CBT 2 admit card 2026 डाउनलोड लिंक 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। सीबीटी-1 की परीक्षा में सफलतापूर्वक पास करने वाले सीबीटी 2 एग्जाम में बैठने के पात्र है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक  
जल्द जारी 

RRB ALP CBT 2 admit card 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक प्रिंट कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र या पासपोर्ट) और दो फोटो परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 
पद का नाम 
असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) 
परीक्षा का नाम 
रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम 2026 
परीक्षा की तिथि 
28 जुलाई 2026 
शिफ्ट 
पहली शिफ्ट - सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
सिटी इंटीमेशन स्लिप 
18 जुलाई 2026 को जारी 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
जल्द 
ऑफिशियल वेबसाइट 
www.rrbapply.gov.in 

RRB ALP CBT 2 admit card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें। 

  • RRB ALP CBT 2 admit card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

    RRB ALP CBT 2 admit card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

    • उम्मीदवार का नाम 

    • माता/पिता का नाम

    • रोल नंबर 

    • रजिस्ट्रेशन नंबर 

    • डेट ऑफ बर्थ  

    • कैटेगरी 

    • लिंग 

    • उम्मीदवारों की पासपोर्ट साइज फोटो 

    • सिग्नेचर  

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates