SBI PO Mains Result 2026: एसबीआई पीओ मेन्स 2026 का रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को sbi.bank.in के करियर पेज पर जारी कर दिया गया है। मेन्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें Qualify उम्मीदवारों के Roll no. भी शामिल हैं। 12 सितंबर 2026 को आयोजित मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SBI की वेबसाइट sbi.bank.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके मेन्स परीक्षा में अपनी उत्तीर्णता की स्थिति जान सकते हैं।
SBI PO Mains Result 2026: रिजल्ट जारी
मुख्य परीक्षा में कुल 4367 उम्मीदवार क्वालिफाई किए गए हैं। उम्मीदवारों को मेरिट सूची (PDF) में अपना रोल नंबर देखने के लिए Registration No. और Password दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार लिस्ट में Ctrl+F से उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना Roll no. देख सकते हैं।
Related Stories
|
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2026
|
SBI PO Mains Result 2026 के बाद क्या?
SBI PO Mains Result 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी Psychometric Test और समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा। Psychometric Test का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को होने की संभावना है, और समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार 18 नवंबर 2026 से शुरू हो सकते हैं।
SBI PO Mains Result 2026 स्कोरकार्ड में उल्लेखित विवरण
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों की डिटेल्स के साथ - साथ उनके मार्क्स शामिल होते हैं। अन्य डिटेल्स यहां नीचे दी गई हैं:
- रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
- कुल प्राप्त अंक
- विषयवार अंक
- सामान्यीकृत अंक (Normalised marks)
- कट-ऑफ अंक (राज्यवार)
SBI PO Mains Marks कैसे कैलकुलेट होते हैं?
एसबीआई पीओ मेन्स के मार्क्स सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर रॉ स्कोर सिस्टम पर गणना किए जाते हैं, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की कटौती होती है।
Final Score = (Correct Answers x 1) - (Wrong Answers- 0.25)
SBI PO Mains Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना एसबीआई पीओ रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
-
भर्ती परिणाम अनुभाग पर जाएं।
-
"प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती" विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 देखें।
-
'मुख्य परीक्षा परिणाम' पर क्लिक करें, और एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें
