SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: एसएससी की ओर से 17 अगस्त को SSC CHSL टियर 2 कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया था। जिसकी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है। 

Aug 18, 2026, 13:24 IST
SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें
SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देखें

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHSL टियर 2 के रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। एसएससी ने कट ऑफ में विभिन्न विभाग और पदवार (LDC, JSA, DEO) मार्क्स शामिल हैं। आयोग ने 10 अप्रैल को टियर 2 परीक्षा आयोजित की थी। टियर 2 कट ऑफ मेरिट लिस्ट पीडीएफ के साथ जारी की गई है।

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: हाइलाइट्स 

एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2026 के अनुसार, एलडीसी, जेएसए और डीईओ पदों के लिए कुल 3522 पोस्ट निकाले थे। 10 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के लिए एसएससी सीएचएसएल टियर 2 का रिजल्ट 2026 जारी किया गया। टियर 2 में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी योग्यता स्थिति ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

Related Stories

रिजल्ट का नाम 
SSC CHSL टियर 2
संचालन निकाय 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
पोस्ट 
LDC, JSA, DEO
पोस्ट की संख्या   
3522
टियर 2 परीक्षा तिथि 
10 अप्रैल
टियर 2 रिजल्ट 2026 
17 अगस्त, 2026  (जारी)
क्वालिफाई कैंडिडेट  
3515 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: कट ऑफ मार्क्स 

एसएससी CHSL 2026 के लिए, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट का कट-ऑफ जनरल कैटेगरी के लिए 45 में से 13.5 अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 11.25 अंक रखा गया है। सीएचएसएल टियर 2 कट-ऑफ मार्क्स 2026 के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026
कैटेगरी 
कट ऑफ मार्क्स 
एससी 
9 
एसटी 
9
ओबीसी
11.25 
EWS 
11.25 
ESM 
9
OH 
9
HH
9
VH 
9
PWD
9
जनरल (UR)
13.5

SSC CHSL Tier 2 Cut off 2026: ऑनलाइन कट ऑफ कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

  1. सबसे पहले एसएससी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  2. होम पेज पर, SSC CHSL Tier 2 पर क्लिक करें। 
  3. रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  4. रिजल्ट में कट ऑफ लिस्ट भी शामिल हैं। 
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates