[Revised] SSC GD Result 2026 OUT: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

SSC GD Constable Result 2026 OUT: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

Oct 23, 2026, 15:33 IST
SSC GD Constable Revised Result 2026 डाउनलोड करें।
SSC GD Constable Revised Result 2026 डाउनलोड करें।

SSC GD Constable Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 23 अक्टूबर को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Revised Result 2026 Download Link 

एसएससी की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब बिना देरी किए नीचे दिए गए लिंक से शॉर्टलिस्ट किए गए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और कट-ऑफ अंक शामिल हैं, जिससे वे अपनी चयन स्थिति की तुरंत जांच कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इस पीडीएफ को सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

Related Stories

SSC GD Result - हाइलाइट्स

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल, तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 27 अप्रैल से 31 मई, 2026 तक हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परिणामों से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026
आयोजन संस्था
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम
कांस्टेबल (जीडी), राइफलमैन (जीडी)
CBT परीक्षा तिथि
27 अप्रैल से 30 मई 2026
संशोधित रिजल्ट की तारीख
23 अक्टूबर 2026
अगला चरण
शारीरिक परीक्षा (PET / PST)
आधिकारिक वेबसाइट
ssc.gov.in

एसएससी जीडी संशोधित रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसमें अपना नाम सहित अन्य डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करें।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates