UP PET Admit Card 2026: 30 अक्टूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, यहां मिलेगा Direct Download लिंक

Last Updated: Oct 22, 2026, 08:45 IST

UP PET Admit Card 2026: उम्मीदवार 30 अक्टूबर को होने वाली यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा। 

UP PET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP PET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UP PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी है, उनके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर कल यानि 23 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। 

UPSSSC PET 2026 एग्जाम हाइलाइट्स

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 25, 30, और 1 नवंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देखें।

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (UP PET 2026)

आयोजक संस्था

UPSSSC

30 अक्टूबर परीक्षा का एडमिट कार्ड

23 अक्टूबर 2026

परीक्षा तिथि

25, 30 और 1 नवंबर 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR सीट आधारित)

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

upsssc-pet-2026

UP PET 2026 परीक्षा की पाली और समय 

UPSSSC PET 2026 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है:

  • प्रथम पाली (First Shift): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • द्वितीय पाली (Second Shift): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

नोट: अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर उल्लिखित पाली और रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर समयपर पहुंचना होगा।

यूपी PET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना यूपी पीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए "UPSSSC PET Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर , जन्म तिथि , लिंग और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

  4. 'Download Admit Card' के बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करके A4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ ले जाना अनिवार्य है:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड 

  • मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस)

  • दो पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो

  • काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 22, 2026, 08:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News