UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 OUT: यूजीसी नेट री-एग्जाम आंसर की जारी, ये रहा PDF Link

UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 OUT: यूजीसी नेट री-एग्जाम की उत्तर कुंजी 2026 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 11, 2026, 08:13 IST
UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक यहां लेख से प्राप्त करें।
UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक यहां लेख से प्राप्त करें।

UGC NET June 2026 Re-Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 री-एग्जाम की Provisional Answer Key और Recorded Response Sheet 10 सितंबर को जारी दी है। यह परीक्षा अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित समय के अंदर उस प्रश्न के खिलाफ Answer Key Challenge दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की Processing Fee जमा करनी होगी।

UGC-NET June 2026 Re-Exam Answer Key Link
UGC-NET June 2026 Re-Exam Answer Key Notice

UGC NET June 2026 Re-Exam: महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूजीसी नेट जून री-एग्जाम आंसर की 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
UGC-NET June 2026 Re-Examination
आयोजन संस्था
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
विषय
English, Commerce और Sociology
परीक्षा तिथि
09 और 10 सितंबर 2026
प्रोविजनल आंसर की
10 सितंबर 2026
Challenge की अंतिम तिथि
13 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
आपत्ति शुल्क
200 रुपये प्रति प्रश्न
मोड
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

9 और 10 सितंबर को हुई थी री-एग्जाम

NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, UGC-NET जून 2026 के लिए English, Commerce और Sociology विषयों की री-एग्जाम 09 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद NTA ने 10 सितंबर को इन विषयों की Provisional Answer Key और उम्मीदवारों के Recorded Responses ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।

13 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी को ध्यान से चेक कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन चैलेंज दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है।

सही आपत्ति पर वापस होगा 200 रुपये शुल्क

उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की चैलेंज सही पाई जाती है, तो जमा की गई 200 रूपये प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में बदलाव किया जाता है, तो उसका लाभ उस विषय की परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को समान रूप से मिलेगा।

UGC NET Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर की और Recorded Response चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Challenge of Provisional Answer Keys for UGC-NET June 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. स्क्रीन पर अपनी Answer Key और Recorded Response चेक करें।

  5. जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।

  6. जरूरत के अनुसार Supporting Document अपलोड करें।

  7. प्रति प्रश्न 200 रुपये की Processing Fee जमा करें।

  8. Challenge Submit करने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Final Answer Key के आधार पर आएगा रिजल्ट

Provisional Answer Key पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA Final Answer Key जारी करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर UGC-NET जून 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Answer Key Challenge की अंतिम तिथि का ध्यान रखें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UGC NET Answer Key: हेल्पलाइन नंबर

उम्मीदवार आंसर की और Challenge से संबंधित जानकारी के लिए NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी समस्या की स्थिति में NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल के माध्यम से संपर्क करने के लिए ugcnet@nta.ac.in का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates