UKSSSC Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा स्थगित

UKSSSC Exam Postponed 2026: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग द्वारा 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाना था। 

Oct 19, 2026, 12:25 IST
UKSSSC Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा स्थगित
UKSSSC Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा स्थगित

UKSSSC Exam Postponed 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाना था। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखते रहें। हालांकि, परीक्षा स्थगित होने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। नई परीक्षा तिथियों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से वेबसाइट पर दी जाएगी।

UKSSSC Exam Postponed 2026: किन परीक्षाओं पर पड़ा असर?

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी पर ध्यान देना चाहिए। 

Related Stories

विवरण
जानकारी
आयोग का नाम
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
परीक्षा का नाम
UKSSSC भर्ती परीक्षा 2026
संबंधित पद
जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट अकाउंटेंट
परीक्षा की स्थिति
स्थगित
नई परीक्षा तिथि
आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें
आधिकारिक वेबसाइट
sssc.uk.gov.in

UKSSSC Exam 2026 Postponed: क्यों स्थगित हुई परीक्षा?

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षाओं का आयोजन 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाना था। जिन्हें अब अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से दे दी जाएगी। 

उम्मीदवार अब क्या करें?

परीक्षा स्थगित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। इस दौरान वे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और संबंधित पद के विषयों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पूरे सिलेबस का रिवीजन नहीं किया है, उनके लिए यह समय उपयोगी साबित हो सकता है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करनी चाहिए। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगी।

UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिस कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के नोटिस या नवीनतम अपडेट सेक्शन में जाएं।

3. परीक्षा स्थगन से संबंधित अधिसूचना खोजें।

4. उपलब्ध नोटिस को डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें।

5. नई परीक्षा तिथि और अन्य निर्देशों की जानकारी सुरक्षित रखें।

जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट रहने की सलाह दी जाती है।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates