HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें
HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 102 पदों में से 101 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) एवं अन्य संबद्ध सेवाओं की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और सेवा आवंटन सूची (Service Allocation List) चेक कर सकते हैं। आयोग ने चयन प्रक्रिया से संबंधित अंकों की जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 102 पदों को भरा जाना था। जारी जानकारी के अनुसार, आयोग ने 101 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में भाग लिया था, वे अब अपना रोल नंबर और चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
HPSC HCS Final Result 2026: हाइलाइट्स
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम 2025 आयोग द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसमें 102 पदों में से 101 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोग का नाम | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
| परीक्षा का नाम | HCS |
| परीक्षा वर्ष | 2025-26 |
| रिजल्ट | फाइनल रिजल्ट जारी |
| कुल पद | 102 |
| उम्मीदवार | 101 |
| वेबसाइट | hpsc.gov.in |
HPSC HCS Final Result 2026: रिजल्ट लिंक
हरियाणा सिविल सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया अक्टूबर 2026 में पूरी की गई। आयोग ने 17 अक्टूबर 2026 को फाइनल रिजल्ट और सेवा आवंटन से संबंधित जानकारी जारी की। रिजल्ट डाउनलोड लिंक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध करा दिया गया है:
एचपीएससी ने सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर-वार अंक पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे देख सकते हैं या एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर भी यह दस्तावेज़ पा सकते हैं।
| एचपीएससी एचसीएस मेन्स मार्क्स 2026 (रोल-वार पीडीएफ) | |
| एचपीएससी एचसीएस अंतिम सेवा आवंटन सूची पीडीएफ (परिणाम) | |
| एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट |
HPSC HCS Final Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट या संबंधित नोटिस सेक्शन में जाएं।
3. HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Examination-2025 के फाइनल रिजल्ट और सेवा आवंटन से संबंधित लिंक खोजें।
4. संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें। मोबाइल पर ब्राउजर के Find in Page विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
6. अपना परिणाम और सेवा आवंटन संबंधी विवरण ध्यान से जांचें।
7. भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.