NIOS Admit Card 2026 OUT: एनआईओएस 10th, 12th एडमिट कार्ड sdmis.nios.ac.in पर जारी, ये रहा Direct Link
NIOS Admit Card 2026 OUT: एनआईओएस के अक्टूबर सेशन की सेकेंडरी (10th) और सीनियर सेकेंडरी (12th) परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपने 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
NIOS Admit Card 2026 OUT: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर-नवंबर 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना Registration Number दर्ज करना होगा और हॉल टिकट का प्रकार चुनना होगा।
NIOS कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना भूलें, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
NIOS 10th, 12th Hall Ticket 2026 Download Link
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर-नवंबर 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना NIOS 10th, 12th Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना 12 अंकों का Registration Number दर्ज करना होगा और एडमिट कार्ड का प्रकार चुनना होगा।
| NIOS 10th, 12th Admit Card 2026 Direct Link |
एनआईओएस 10th, 12th हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कैसे करें?
स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in/search/hall-ticket पर जाएं।
-
फिर अपने 12 अकों का Enrolment Number नंबर दर्ज करें।
-
थ्योरी परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट का प्रकार चुनें
-
अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
NIOS Admit Card 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज सभी जानकारियों का अच्छी तरह मिलान कर लें। यदि किसी विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
-
छात्र का नाम
-
नामांकन संख्या
-
रोल नंबर
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
परीक्षा की तिथियां और समय
-
विषय और उनके कोड
-
छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
NIOS Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
NIOS की कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर 2026 की परीक्षाएं 22 अक्टूबर से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 दिसंबर को और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं Offline Mode में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी। प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए शुरुआत में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा की तारीख और विषय की जानकारी के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर Exam Date Sheet 2026 चेक करना चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.