भारत का वह राज्य, जिसे कहा जाता है ‘फूलों का स्वर्ग’

Last Updated: Oct 18, 2026, 10:28 IST

भारत में आपने अलग-अलग राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर राज्य की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जिसे ‘फूलों का स्वर्ग’ कहा जाता है।

फूलों का स्वर्ग
फूलों का स्वर्ग

भारत कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में यहां एक राज्य ऐसा भी है, जिसे ‘फूलों का स्वर्ग’ भी कहा जाता है। यह अपने यहां पाए जाने वाले फूलों के लिए जाने जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह राज्य कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कौन-सा राज्य कहलाता है ‘फूलों का स्वर्ग’

भारत के पूर्वोत्तर छोर पर स्थित अरुणाचल प्रदेश को इसकी वानस्पतिक विविधता के कारण आधिकारिक रूप से ‘वनस्पति विज्ञानियों का स्वर्ग’ (Paradise of Botanists) और ‘भारत का ऑर्किड राज्य’ (Orchid State of India) कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे ‘फूलों का स्वर्ग’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां जितने प्रकार के फूल और वनस्पतियां पाई जाती हैं, वैसी भारत के किसी अन्य हिस्से में नहीं हैं।

बड़ी संख्या में पाए जाते हैं ऑर्किड फूल

अरुणाचल प्रदेश को फूलों का स्वर्ग बनाने में सबसे बड़ा योगदान यहां पाए जाने वाले 'ऑर्किड' (Orchid) फूलों का है। भारत में ऑर्किड फूलों की लगभग 1,200 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से अकेले 600 से अधिक प्रजातियां सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में मिलती हैं। यहां का राजकीय फूल 'फॉक्सटेल ऑर्किड' (Foxtail Orchid) है, जो अपनी सुंदरता के लिए पूरे पूर्वोत्तर में मशहूर है। 

अरूणाचल प्रदेश की है अनोखी भौगोलिक स्थिति

प्रदेश में जहां नीचे के इलाकों में गर्म और नम जलवायु है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी अल्पाइन जलवायु है। यह इसे ऑर्किड के पनपने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह बनाती है।

मशहूर है सेसा ऑर्किड अभयारण्य 

इस राज्य की वानस्पतिक संपदा का सबसे बड़ा उदाहरण 'सेसा ऑर्किड अभयारण्य' है। पश्चिम कामेंग जिले में स्थित यह भारत का पहला और एकमात्र ऐसा वन्यजीव अभयारण्य है, जिसे विशेष रूप से केवल ऑर्किड फूलों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। 100 वर्ग किलोमीटर में फैला यह इलाका एक प्राकृतिक ग्रीनहाउस की तरह काम करता है, जहां पेड़ों की डालियों और चट्टानों पर लिपटे हजारों रंग-बिरंगे ऑर्किड एक सुंदारा नजारा प्रदान करते हैं।

आपको यह भी बता दें कि बुरांश और अन्य दुर्लभ वनस्पतियां ऑर्किड के अलावा, अरुणाचल प्रदेश बुरांश के फूलों के लिए भी जाना जाता है। तवांग और अन्य ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जब लाल, गुलाबी और सफेद बुरांश खिलते हैं, तो पूरी घाटी फूलों की चादर ओढ़ लेती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 10:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News