UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। 

Oct 24, 2026, 19:21 IST

UP Headmaster Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने प्रधानाध्यापक (Headmaster) के 1,172 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।

UP Headmaster Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

UPESSC हेडमास्टर भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन में बताई गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की जरूरतों को पूरा करना होगा। अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें:

Related Stories

विवरण
जानकारी
भर्ती आयोग
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
पद का नाम
प्रधान अध्यापक (हेडमास्टर)
विज्ञापन संख्या
09/2026
कुल पद
1,172
आवेदन शुरू होने की तिथि
23 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
22 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
25 नवंबर 2026
परीक्षा तिथि
7 जनवरी 2027
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
upessc.up.gov.in

UP Headmaster Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,172 पदों को भरा जाएगा। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय विद्यालय श्रेणी से संबंधित पात्रता शर्तों का ध्यान रखना चाहिए।

यूपी हेडमास्टर रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए क्लिक करें 

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और सैलरी

हेडमास्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड (B.Ed.) या बीपीएड (B.P.Ed.) की डिग्री होना आवश्यक है।

अनुभव: उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले लेक्चरर या सहायक अध्यापक के रूप में कम से कम चार वर्ष का अनुभव अथवा जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में निर्धारित अनुभव संबंधी शर्त पूरी करनी होगी।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

वेतनमान : (लेवल 10) 56,100 रुपये से 1,77, 500 रुपये। 

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2027 को निर्धारित है।

UP Headmaster Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC की आधिकारिक पर जाएं।

2. One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।

3. हेडमास्टर भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

4. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करके उसे सबमिट कर दें।

8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

 UP Principal Vacancy 2026: यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जानें


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates