UP Principal Vacancy 2026: यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जानें

UP Principal Vacancy 2026: यूपीईएसएससी ने 23 अक्टूबर को यूपी प्राधानाचार्य भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। संबंधित भर्ती के लिए उम्मदीवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Oct 24, 2026, 16:18 IST

UP Principal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी प्राधानाचार्य के 1475 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 23 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री और जरूरी वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसका आयोजन 7 जनवरी, 2026 से किया जाएगा। 

संबंधित भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

UP Principal Vacancy 2026 Notification: नोटिफिकेशन 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी प्राधानाचार्य वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन 23 अक्टूबर को जारी किया है। आयोग द्वारा प्राधानाचार्य बालक विद्यालयों के 1318 रिक्त पद और बालिका विद्यालयों के 157 पद निकाले हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन में देखें। 

Related Stories

यूपी प्रिंसिपल नोटिफिकेशन 2026  

UPESSC Principal Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार अन्य श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

आयु सीमा - उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 1 जुलाई, 2026 को 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है। 

वेतनमान - (लेवल 12) उम्मीदवारों को 78,800 रुपये से 2,09, 200 रुपये तक है। 

शैक्षणिक योग्यताएं - 

  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। 

  • N.C.T.E द्वारा मान्यता प्राप्त सिलेबस में शिक्षा स्नातक (B.ed) या केंद्र राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा (9 से 12) में प्रवक्ता या असिस्टेंट टीचर के पद पर कम से कम 4 वर्ष का शिक्षण अनुभव। हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कम से कम 4 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

  • UP Principal Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने का प्रोसेस शुरू करने से पहले अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर तैयार रखें। अगर ज़रूरी हो तो उन्हें वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) भी पूरा करना होगा। एप्लीकेशन जमा करने और फीस भरने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है।

    यूपी प्राधानाचार्य वैकेंसी 2026 

    UP Principal Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    यूपी प्रिंसिपल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
    2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरा करें।
    3. UPESSC प्रिंसिपल भर्ती 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
    4. एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
    5. अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और वर्क एक्सपीरियंस की डिटेल्स डालें।
    6. अपनी फोटो, सिग्नेचर और दूसरे सर्टिफिकेट अपलोड करें।
    7. ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन से ₹2,000 की एप्लीकेशन फीस भरें।
    8. प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 
    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates