बदल गया वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का रैंक, अब यह है नया अपडेट

वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का रैंक बदल गया है। पहले भारत 102वें पायदान पर था। अब यह इससे खिसककर दो स्थान नीचे चला गया है। कुल 122 देशों में भारत को यह स्थान मिला है। 

Oct 23, 2026, 12:49 IST
वैश्विक भूख सूचकांक
वैश्विक भूख सूचकांक

वैश्विक भूख सूचकांक(Global Hunger Index) में भारत का रैंक अब बदल गया है। कुल 122 देशों की लिस्ट में भारत का रैंक दो पायदान नीचे खिसककर 100वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले यह 102 हुआ करता था। भारत का कुल स्कोर 24.1 है, जो कि इसे भूख की ‘गंभीर’ श्रेणी में रखता है। ऐसे में यह देश में बाल-पोषण से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाता है। इस लेख में हम भारत व इससे जुड़े पड़ोसी देशों की रैंक के बारे में भी जानेंगे। 

क्या है GHI की थीम

ग्लोबल हंगर इंडेक्स द्वारा जारी रिपोर्ट की थीम ‘खाद्य सुरक्षा के बिना कोई सुरक्षा नहीं’ है। यह थीम खाने तक पहुंच, मुश्किलों का सामना करने में सक्षम आजीविका और सामाजिक स्थिरता के बीच संबंध को दर्शाती है। रिपोर्ट में वैश्विक स्कोर 18.1 है, जो कि भूख के मध्यम स्तर को दर्शाता है।

Related Stories

कैसे होती है GHI की गणना

वैश्विक भूख सूचकांक की गणना अलग-अलग पैमाने पर होती है। इस कड़ी में अल्प पोषण से लेकर बाल ठिगनापन और बाल दुबलापन तक शामिल है, जो कि इस प्रकार हैंः

-अल्पोषणः इसमें अपर्याप्त कैलोरी सेवन करने वाले आबादी का अनुपात एक-तिहाई लिया जाता है।
-बाल ठिगनापनः इसमें 5 साल से कम ऐसे बच्चों का अनुपात है, जिनकी लंबाई उनकी आयु के अनुसार कम है। इसे एक-छठे भाग के तौर पर गिना जाता है।

-बाल दुबलापनः 5 साल से कम ऐसे बच्चों का अनुपात, जिनका वजन उनकी लंबाई के अनुसार कम है। इसे भी एक एक-छठे भाग के तौर पर गिना जाता है।

-बाल मृत्युदरः ऐसे बच्चे जिनकी मृत्यु 5 साल से पहले हो गई हो। इसे एक-तिहाई के तौर पर गिना जाता है।

कितने स्कोर पर मिलती कौन-सी श्रेणी

भूख सूचकांक स्कोर के हिसाब से श्रेणी तय की गई है, जो कि मध्यम से लेकर अधिक चिंताजनक तक हैः

स्कोर
श्रेणी
9.9 या इससे कम
निम्न
10-19.9
मध्यम
20 से 34.9
गंभीर
35 से 49.9
चिंताजनक
50 या इससे अधिक
अधिक चिंताजनक

भारत के पड़ोसी देशों की रैंक

अब हम भारत व इसके पड़ोसी देशों की रैंक जान लेते हैंः

देश 
रैंक
स्कोर
श्रेणी
चीन
1–24 (सामूहिक रूप से)
5.0 से कम
निम्न
श्रीलंका
53
10.2
मध्यम
नेपाल
72
14.5
मध्यम
म्यांमार
72
14.5
मध्यम
बांग्लादेश
84
19.2
मध्यम
भारत
100
24.1
गंभीर
पाकिस्तान
106
25.5
गंभीर
अफगानिस्तान
108
28.6
गंभीर
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates