Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए आज की शाम बेहद खास है। सुबह से निर्जला व्रत रखकर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं। मान्यता है कि चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूरा होता है। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर आज चांद कितने बजे निकलेगा? यदि आप भी करवा चौथ के व्रत पर हैं, तो चलिए जानते है आपके शहर में कब चांद दिखाई देगा। चलिए फिर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय के बारें में जानते है।
करवा चौथ 2026: आज कब है चतुर्थी तिथि?
करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। कई पुरुष भी अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखते हैं।
Related Stories
करवा चौथ 2026 का डेट और टाइम
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर 2026, सुबह 1:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2026, रात 10:09 बजे
दिल्ली में चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे
ध्यान दें कि चांद निकलने का समय शहर के स्थान और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। बादल या खराब मौसम होने पर चंद्रमा दिखाई देने में भी देरी हो सकती है।
दिल्ली NCR में करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा?
दिल्ली और आसपास के शहरों में व्रत रखने वाली महिलाओं को रात करीब 8 बजे के बाद चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं। प्रमुख शहरों में चांद के उदय होने का अनुमानित समय यहां दिया गया है। साथ ही नोएडा (today moon time in noida) का भी टाइम देख सकते है।
| शहर | चांद निकलने का समय |
| नई दिल्ली | रात 8:17 बजे |
| नोएडा | रात 8:16 बजे |
| गुरुग्राम | रात 8:18 बजे |
| गाजियाबाद | रात 8:17 बजे |
| मेरठ | रात 8:07 बजे |
उत्तर प्रदेश में करवा चौथ 2026: प्रमुख शहरों में चांद दिखने का समय
यूपी में आज चांद कब निकलेगा: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में अंतर देखने को मिल सकता है। लखनऊ में रात 8:00 बजे चांद दिखेगा। ऐसे ही कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत प्रमुख शहरों की लिस्ट आप यहां देख सकते है।
|
शहर
|
चांद निकलने का समय
|
|
लखनऊ
|
रात 8:00 बजे
|
|
वाराणसी
|
रात 7:56 बजे
|
|
गोरखपुर
|
रात 7:52 बजे
|
|
कानपुर
|
रात 8:03 बजे
|
|
प्रयागराज
|
रात 8:00 बजे
|
|
आगरा
|
रात 8:11 बजे
|
|
अलीगढ़
|
रात 8:08 बजे
|
|
बरेली
|
रात 8:01 बजे
|
|
मथुरा
|
रात 7:53 बजे
|
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद
मध्य प्रदेश में भी करवा चौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रमुख शहरों में चंद्रमा के निकलने का अनुमानित समय नीचे दिया गया है। उज्जैन में रात 8:32 बजे चांद दिखेगा।
|
शहर
|
चांद निकलने का समय
|
|
उज्जैन
|
रात 8:32 बजे
|
|
भोपाल
|
रात 8:25 बजे
|
|
इंदौर
|
रात 8:33 बजे
|
|
सागर
|
रात 8:18 बजे
|
|
ग्वालियर
|
रात 8:14 बजे
|
|
जबलपुर
|
रात 8:12 बजे
|
