मानसून के मौसम में कई बरसाती कीड़े-मकौड़े निकलते हैं। इस कड़ी में कुछ कीड़े-मकौड़े ऐसे हैं, जिन्हें हम अमूमन उनके अंग्रेजी के नाम से ही जानते हैं, उदाहरण के तौर पर Cockroach. इसके अलावा कई कीड़े-मकौड़े हैं, जिनके नाम या तो हमें हिंदी में पता है या फिर अंग्रेज में पता है। इस लेख में हम उनके हिंदी और अंग्रेजी, दोनों नाम के बारे में जानेंगे।
उड़ने व रोशनी की तरफ आने वाले कीड़े
मानसून के मौसम में कई ऐसे कीड़-मकौड़े होते हैं, जो कि उड़ते हैं और रोशनी की तरफ आकर्षित होते हैंः
पतंगा-यह बारिश में रोशनी की तरफ मंडराना वाला कीड़ा होता है, जिसे अंग्रेजी में हम Moth के नाम से जानते हैं।
बरसाती दीमक- यह पहली बारिश के बाद मिट्टी से निकलने वाले पंख वाले कीड़े होते हैं, जो कि कुछ दूर उड़ने पर अपने पंख गिरा देते हैं। इन्हें गांव-देहात में ‘खाज’ भी कहते हैं, वहीं अंग्रेजी में इनका नाम Winged Termites होता है।
जुगनू (Firefly)- यह रात के अंधेरे में चमकने वाला मानसूनी कीड़ा होता है।
व्याध पतंग (Dragonfly): बारिश के दिनों में हमें हवा में हेलीकॉप्टर की तरह उड़ने वाला बड़ा कीड़ा दिखता है, जिसे ड्रैगनफ्लाई कहा जाता है।
Related Stories
रेंगने वाले मानसूनी कीड़े
मानसून के मौसम में रेंगने वाले मानसूनी कीड़े अलग-अलग होते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
-कनखजूरा(Centipede): यही कीड़ा नमी वाले कोनों में पाया जाने वाला कई पैरों वाला लंबा कीड़ा होता है।
-केंचुआ (Earthworm): यह बिना पैरों वाला रेंगने वाला जीव होता है, जो कि बारिश में मिट्टी के बाहर निकलता है।
-झींगुर (Cricket): यह कीड़ा रात के समय लगातार 'किर-किर' की तेज आवाज करता है।
-इल्ली (Caterpillar): यह पौधों और पत्तों पर रेंगने वाले रोएंदार कीड़ा होता है।
तिलचट्टा(Cockroach): कोकरॉच को हिंदी में तिलचट्टा कहते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर स्थानीय स्तर पर इसे ‘चट्ठा’ या ‘तैलप’ के नाम से भी जानते हैं। यह नाम इसके तैलीय त्वचा के लिए दिया गया है। यह आमतौर पर मानसून के मौसम में अधिक सक्रिय होते हैं, जो कि नमी की वजह से ज्यादा दिखते हैं।
