Ladli Behna Yojana MP: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को सागर जिले के केसली से लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी गई है। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं, तो यह जानकारी आपके काम की है।
सिंगल क्लिक से ट्रांसफर अमाउंट करें चेक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के माध्यम से योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर उन्होंने केसली क्षेत्र के लिए ₹190.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।
बता दें कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित और लोकप्रिय योजनाओं में से एक है, जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Related Stories
घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
यदि आप जानना चाहतें हैं कि आपके बैंक अकाउंट में ₹1500 की किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते है:
वेबसाइट ओपन करें
सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आवेदन और भुगतान स्थिति पर क्लिक करें
होमपेज पर दिखाई दे रहे "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प को चुनें। इसके बाद अपनी समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
OTP दर्ज करें
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
लाडली बहना योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो, यहां नीचे बताई गई क्राइटेरिया को फॉलो करती है-
मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हों और उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो।
परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो।
चार पहिया वाहन न हो (कुछ निर्धारित अपवादों को छोड़कर)।
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला हों।
लिस्ट में नाम कैसे देखें?
अगर आप यह भी चेक करना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"आवेदन एवं पेमेंट स्टेटस" ऑप्शन चुनें।
समग्र आईडी या आवेदन नंबर दर्ज करें।
OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्क्रीन पर आपके नाम, भुगतान की स्थिति और किस्त की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
यदि क़िस्त का अमाउंट अभी तक खाते में नहीं पहुंची है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले अपने बैंक खाते में DBT और आधार लिंकिंग की स्थिति जांच लें। कई बार तकनीकी कारणों से पेमेंट अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है।
