FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम कौन है? देखें नाम

FIFA World Cup 2026: जर्मनी फुटबॉल विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाली टीम बन गई है। कुरासाओ पर 7-1 की जीत के बाद उसके कुल गोल 239 हो गए, जबकि ब्राज़ील 238 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है। 

Jun 16, 2026, 12:33 IST
FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले देश
FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले देश

उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आयोजन किया जा रहा है, जहाँ दुनिया भर के फुटबॉल फैन्स की नजर टिकी हुई है, भारत में भी इस महासमर को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे है. ऐसे में इस साल चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

बता दें कि 14 जून 2026 को ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में कुरासाओ को 7-1 से हराकर जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ जर्मनी के कुल वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 239 पहुंच गई, जबकि ब्राजील 238 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया।

7 गोल और बन गया रिकॉर्ड

मैच से पहले जर्मनी ब्राजील से 6 गोल पीछे था, लेकिन 7 गोल दागकर उसने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में काई हैवर्ट्ज़ ने दो गोल किए, जबकि पूरी जर्मन टीम ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन दिखाया।

Related Stories

FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले देश

जर्मनी 113 मैचों में 239 गोल के साथ टॉप पर पहुँच गयी है, जर्मनी ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है-

रैंक
देश
मैच
गोल
1
जर्मनी
113
239
2
ब्राजील
115
238
3
अर्जेंटीना
88
152
4
फ्रांस
73
136
5
इटली
83
128
6
स्पेन
67
108
7
इंग्लैंड
74
104
8
नीदरलैंड्स
56
98
9
उरुग्वे
59
89
10
हंगरी
32
87

डेटा: 15 जून 2026 तक 

वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा गोलस्कोरर कौन है?

भले ही जर्मनी अब सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई हो, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अभी भी जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज़ (Miroslav Klose) के नाम है। 

मिरोस्लाव क्लोज़ का रिकॉर्ड

  • कुल गोल: 16

  • मैच: 24

  • वर्ल्ड कप: 2002, 2006, 2010 और 2014

  • गोल प्रति मैच: 0.67

  • 2014 में विश्व विजेता टीम का हिस्सा

क्लोज़ ने 2014 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ब्राजील के खिलाफ गोल करके ब्राजील के रोनाल्डो नाज़ारियो (15 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा था। यही वह ऐतिहासिक मुकाबला था जिसमें जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से हराया था।

वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप-5 गोलस्कोरर

रैंक
खिलाड़ी
देश
गोल
1
मिरोस्लाव क्लोज़
जर्मनी
16
2
रोनाल्डो
ब्राजील
15
3
गर्ड मुलर
पश्चिम जर्मनी
14
4
जस्ट फॉन्टेन
फ्रांस
13
5
लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना
13

फीफा वर्ल्ड कप 2026: पहली बार 48 टीमों का टूर्नामेंट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक है। पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और इसका आयोजन तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

शुरुआत: 11 जून 2026 (मेक्सिको सिटी)

फाइनल: 19 जुलाई 2026 (न्यू जर्सी)

कुल टीमें: 48

कुल मैच: 104

अवधि: 39 दिन

इस वर्ल्ड कप में अभी जर्मनी और ब्राजील की टक्कर नहीं हुई है लेकिन कई लोग 7-1 स्कोरलाइन को 2014 के जर्मनी-ब्राजील सेमीफाइनल से जोड़ते हैं, गौरतलब है कि 2026 में जर्मनी ने यह कारनामा कुरासाओ के खिलाफ किया है। वहीं, व्यक्तिगत गोल रिकॉर्ड अभी भी मिरोस्लाव क्लोज़े के नाम बना हुआ है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates