PM Kisan Yojana 24वीं Kist: दिवाली से पहले इस तारीख को किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, अभी पूरा कर लें यह काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके लिए गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से आयोजन शुरू होगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करेंगे।

Oct 28, 2026, 19:18 IST
PM Kisan की 24वीं किस्त कब होगी जारी?
PM Kisan की 24वीं किस्त कब होगी जारी?

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए अहम खबर है। योजना की 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। खेती-किसानी के खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली 2,000 रुपये की यह आर्थिक मदद किसानों के लिए काफी उपयोगी होती है। ऐसे में अगली किस्त कब आएगी और किन किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, यह जानना जरूरी है।

बता दें कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस बार 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिलने की बात कही गई है। सरकार इसके लिए 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेगी। 

PM Kisan की 24वीं किस्त कब होगी जारी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके लिए गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से आयोजन शुरू होगा। इसी दौरान किसानों के बैंक खातों में किस्त की राशि भेजी जाएगी।

इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करेंगे। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेगी। इससे किसानों को आर्थिक सहायता पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Related Stories

कितने किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त का फायदा?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक साथ मिलने के बजाय 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलने की जानकारी है। इसके लिए सरकार 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेगी। हालांकि, हर किसान को किस्त मिलेगी ही, यह जरूरी नहीं है। लाभार्थी की पात्रता और योजना से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होना भी महत्वपूर्ण है।

खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक

किस्त जारी होने के बाद किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से मैसेज आ सकता है। लेकिन अगर आपको मैसेज नहीं मिलता है, तो भी आप आसानी से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

इसके लिए मोबाइल बैंकिंग या UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी एटीएम पर जाकर बैलेंस चेक करना या बैंक शाखा में पासबुक अपडेट से भी पता कर सकते है।

किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक 

आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status के विकल्प से अपनी किस्त का स्टेटस भी देख सकते हैं। यदि राशि खाते में नहीं पहुंचती है, तो पहले अपनी लाभार्थी स्टेटस देखें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates