वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट ! अब SIR के बाद आ गया SSR, जानें अपने अधिकार

अब SIR के बाद SSR आ गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या उन्हें फिर से दोबारा अपने दस्तावेज जमा करने होंगे, तो इसका जवाब न है। हालांकि, ये SSR क्या है और इसमें क्या होगा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Oct 17, 2026, 13:50 IST
वोटर लिस्ट
वोटर लिस्ट

यदि आप वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं या फिर इसमें पते या फिर किसी गलत जानकारी को ठीक करवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता लिस्ट को अपडेट करने के लिए समरी रिविजन रिपोर्ट यानि SSR करने का निर्देश दिया गया है। इसका आधार 1 जनवरी, 2027 माना जाएगा। यह उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है, जो किसी वजह से वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल नहीं करा पाए हैं या फिर ऐसे युवा, जो 18 साल के हो गए हैं और खुद को वोटर लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं। 

क्या है SSR 

समरी रिविजन रिपोर्ट यानि SSR, SIR से बहुत अलग है। क्योंकि, एसआईआर में वोटर्स का सत्यापन और गहन जांच होती है, जबकि एसएसआर में नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ वोटर लिस्ट में गलतियों को भी सुधारा जाता है। चुनाव आयोग ने SSR के लिए मुख्य आधार तारीख को 1 जनवरी, 2027 रखा है। आयोग के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 में 18 साल की उम्र पूरा करने वाले युवा ही नहीं, बल्कि आगे की 3 तारीखों के लिए भी एडवांस आवेदन किया जा सकेगा।

Related Stories

यदि वोटर लिस्ट में नाम है, तो क्या करें

यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में पहले से ही मौजूद है और आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी जैसे- नाम और पता सभी सही है, तो आपको SSR में भाग नहीं लेना है। हालांकि, आपको अपडेटेड लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करना है। यदि वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है या फिर नाम या पते को लेकर कोई गलती है, तो इसमें सुधार के लिए आपको संबंधित फॉर्म के साथ आवदेन करना होगा। 

तो, क्या फिर से जमा करने होंगे दस्तावेज

यदि आपकी SIR हो गई है और आपका नाम वोटर लिस्ट में है और किसी प्रकार का कोई संशोधन नहीं चाहते हैं, तो आपको कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करना है। आपको बस चुनाव आयोग की अपडेटेड लिस्ट में अपना नाम चेक करना है। हालांकि, ध्यान रहे यदि चुनाव आयोग या निर्वाचन अधिकारी द्वारा आपको किसी भी प्रकार कोई अलग से नोटिस मिलता है, तो उसके नियम जरूर पढ़ लें। 

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates