भेल भर्ती 2019: 305 अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 19 दिसंबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिस के 305 रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 5 दिसंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर 2019
इंटरव्यू तिथि घोषणा: 15 फरवरी 2020
इंटरव्यू की तिथि: 19 से 26 फरवरी 2020
फाइनल रिजल्ट के डिक्लेरेशन की तिथि: 03 मार्च 2020
जॉइनिंग की तिथि: 27 मार्च 2020 से 11 अप्रैल 2020
रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या: 305
अनुशासन:
फिटर - 110 पद
टर्नर - 30 पद
मशीनिस्ट - 72 पद
वेल्डर - 34 पद
इलेक्ट्रीशियन - 42 पद
ड्राफ्ट्समैन - 3 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिकल) - 2 पद
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 1 पद
कारपेंटर - 1 पद
फाउंड्रीमैन - 10 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को हाईस्कूल पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए भेल भर्ती 2019 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ की जांच कर सकते हैं.
भेल भर्ती 2019 आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दिया जाएगा.)
मानदेय:
कारपेंटर, वेल्डर, फाउंड्रीमैन - 7700 / - रूपए प्रति महीने.
फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड - 8050 / - रूपए प्रति महीने.
इसे भी पढ़ें-
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
पंजाब मिल्कफेड भर्ती 2019: 84 असिस्टेंट मैनेजर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव पोस्टों के लिए करें आवेदन
बांकुरा जिला, पश्चिम बंगाल में निकली 19 टेक्निकल असिस्टेंट एवं अन्य पोस्टों के लिए करें अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार 19 दिसंबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए सीधे आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच कर सकते हैं.