पंजाब मिल्कफेड भर्ती 2019: 84 असिस्टेंट मैनेजर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव पोस्टों के लिए करें आवेदन
पंजाब स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (पंजाब मिल्कफेड) ने असिस्टेंट मैनेजर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव पोस्टों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं.
Punjab Milkfed Recruitment 2019: पंजाब स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (पंजाब मिल्कफेड) ने असिस्टेंट मैनेजर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव पोस्टों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 26 दिसंबर 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
विज्ञापन संख्या- 3 दिसंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 3 दिसंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 दिसंबर 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2019
रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग)- 10 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग)- 6 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम एंड MIS)- 6 पद
असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग)- 7 पद
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोक्योरमेंट)- 10 पद
असिस्टेंट मैनेजर (एनिमल हसबेंडरी)- 6 पद
सीनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस & एकाउंट्स)- 14 पद
सीनियर एग्जीक्यूटिव (मार्केटिंग)- 25 पद
शैक्षणिक योग्यता:
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)- कैंडिडेट्स जिनके पास बीटेक (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)/एमटेक (डेरी इंजीनियरिंग) डिग्री है वे आवेदन करने के पात्र है.
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम एंड MIS)- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से PGDRM (IRMA)/बीटेक या एमटेक (आईटी/कंप्यूटर साइंस) या एमसीए डिग्री प्राप्त कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मार्केटिंग में एमबीए के साथ FMCG सेक्टर (लेटरल) में 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए.
अन्य पोस्टों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 26 दिसंबर 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.