कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) भर्ती 2019: 132 सेफ्टी असिस्टेंट, फायरमैन व अन्य पदों के लिए करें आवेदन
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने सेफ्टी असिस्टेंट, फायरमैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने सेफ्टी असिस्टेंट, फायरमैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 18 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कुल 132 वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें से सेनेटरी-कम-हेल्थ इंस्पेक्टर के1 पद, सेफ्टी असिस्टेंट के 72 पद, सेफ्टी असिस्टेंट के 59 पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 2 अक्टूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
सेनेटरी-कम-हेल्थ इंस्पेक्टर: 1 पद
सेफ्टी असिस्टेंट: 72 पद
सेफ्टी असिस्टेंट: 59 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
सेनेटरी-कम-हेल्थ इंस्पेक्टर: बारहवीं कक्षा / प्लस 2 उत्तीर्ण.
सेफ्टी असिस्टेंट: एसएसएलसी उत्तीर्ण; सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सेफ्टी / फायर में एक वर्षीय डिप्लोमा.
सेफ्टी असिस्टेंट: एसएसएलसी उत्तीर्ण.
आयु सीमा -
30 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान)
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित / प्रैक्टिकल / फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो 100 अंकों और अंकों के अनुसार कंडक्ट किया जाएगा.
अन्य सरकारी नौकरियां-
इग्नू भर्ती 2019: 65 प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए करें आवेदन
साहेबगंज जिला, झारखण्ड में निकली 128 एएनएम, ब्लॉक डाटा मैनेजर एवं अन्य वेकेंसी के लिए करें आवेदन
रिम्स (RIMS) रांची भर्ती 2019: 153 सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू
भारतीय सेना भर्ती 2019: 152 धार्मिक शिक्षक पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) भर्ती 2019: 2590 अप्रेंटिस पदों के लिए करें आवेदन
गुजरात लोक सेवा आयोग भर्ती 2019: 61 हॉर्टिकल्चर ऑफिसर वेकेंसी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
सामान्य / ओबीसी - 100 / - रूपए.
एससी / एसटी / पीडब्लूडी - शून्य.