JPSC भर्ती 2019: 637 असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए करें आवेदन
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 637 असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 637 असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंजीनियर प्रोफेशनल के लिए सुनहरा अवसर ऐसे कैंडिडेट के लिए है जिनके पास सिविल और मैकेनिकल ट्रेड में डिग्री है.
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) जॉब्स नोटिफिकेशन के तहत, ऐसे उम्मीदवारों के लिए झारखंड सरकार के तहत पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट, वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट और अन्य ऐसे हीं विभागों में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है.
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) नौकरियां अधिसूचना के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2019 है.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: 05/2019
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि: 15 अक्टूबर 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2019
रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) -542 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) -95 पद
पात्रता मापदंड:
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में उम्मीदवारों के पास नियमित पाठ्यक्रम की डिग्री होनी चाहिए.
पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रेलिमिनरी एग्जामिनेशन / मेन एग्जामिनेशन में उनके प्रदर्शन के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
वेतन:
पीबी II 9300-34800, ग्रेड पे -5400 (लेवल -9)
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु -21 वर्ष
आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
इग्नू भर्ती 2019: 65 प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए करें आवेदन
साहेबगंज जिला, झारखण्ड में निकली 128 एएनएम, ब्लॉक डाटा मैनेजर एवं अन्य वेकेंसी के लिए करें आवेदन
रिम्स (RIMS) रांची भर्ती 2019: 153 सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू
भारतीय सेना भर्ती 2019: 152 धार्मिक शिक्षक पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) भर्ती 2019: 2590 अप्रेंटिस पदों के लिए करें आवेदन
गुजरात लोक सेवा आयोग भर्ती 2019: 61 हॉर्टिकल्चर ऑफिसर वेकेंसी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन कैसे करें:
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in पर दिए गए लिंक से 15 अक्टूबर 2019 से 11 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.