Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा रद्द, जानें कब जारी होगी नई एग्जाम डेट

Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026: बीपीएससी ने दिनांक 26 जुलाई 2026 को होने वाली 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा रद्द कर दी है। जल्द ही आयोग द्वारा एग्जाम का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

Jul 18, 2026, 22:25 IST
Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026
Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026

Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं कंबाइंड (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 रद्द कर दी है, जो दिनांक 26 जुलाई 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जानी थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, बीपीएससी ने कहा है कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। फिलहाल परीक्षा की नई तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द ही आयोग द्वारा अलग से परीक्षा की तिथि में नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026 रद्द नोटिस 

बीपीएससी (BPSC) ने आधिकारिक तौर पर 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। परीक्षा पहले 26 जुलाई, 2026 को निर्धारित थी। अब, कुछ कारणों से परीक्षा को टाल दिया जा रहा है। उम्मीदवार जो बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं।

Bihar 72nd CCE Prelims Exam 2026 - हाइलाइट्स

बीपीएससी 72वीं परीक्षा के माध्यम से कुल 1186 रिक्त पदों को भरना चाहता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण
जानकारी 
परीक्षा का नाम 
एकीकृत 72वीं कंबाइंड (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पहले की परीक्षा तिथि 
26 जुलाई 2026 (रविवार)
परीक्षा की नई तिथि 
जल्द जारी 
परीक्षा रद्द होने का कारण
तकनीकी 
नोटिस जारी होने की तिथि 
एग्जाम कंट्रोलर, बीपीएससी, पटना 
ऑफिशियल वेबसाइट 
bpsc.bihar.gov.in

Bihar 72nd CCE Exam चयन प्रक्रिया 

इस परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवारों का चयन पुलिस उपाधीक्षक (DSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), राजस्व अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी और अन्य प्रशासनिक पदों सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ग्रुप-ए और ग्रुप-बी पदों के लिए किया जाएगा। सलेक्शन में तीन चरण शामिल है। 

  • प्रारंभिक परीक्षा 

  • मुख्य परीक्षा 

  • इंटरव्यू 

  • उम्मीदवारों को अब क्या करना चाहिए? 

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी जारी रखें, साथ ही लेटेस्ट अपडेट के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट रोजाना विजिट करते रहें। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि के लिए अलग से नोटिस जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी तैयारी को और मजबूत करना चाहिए। रिवीजन और मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करनी चाहिए। 

    परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल होने वाले थे? 

    रिपोर्टों के अनुसार, आयोग के अनुसार 72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के लिए लगभग 5.15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।  71वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तुलना में इस साल रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले साल इस परीक्षा के लिए लगभग 4.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates