BPSC Tre 4: उम्मीदवारों को बड़ी राहत! टीआरई 4 में डीएलएड के छात्रों को भी आवेदन का मौका

BPSC Tre 4: बिहार बीपीएससी टीआरई 4 में डीएलएड के छात्रों को आवेदन का मौका दिया गया है। डीएलएड 2024-26 पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत। 

Oct 14, 2026, 12:26 IST
BPSC Tre 4: उम्मीदवारों को बड़ी राहत! टीआरई 4 में डीएलएड के छात्रों को भी आवेदन का मौका
BPSC Tre 4: उम्मीदवारों को बड़ी राहत! टीआरई 4 में डीएलएड के छात्रों को भी आवेदन का मौका

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी टीआरई 4 से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। डीएलएड (D.El.Ed) कोर्स कर रहे ऐसे उम्मीदवार, जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विद्यार्थी हैं, उनके लिए भर्ती में आवेदन करने की पात्रता को लेकर नोटिस जारी किया गया है। 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4, के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें बेहद महत्वपूर्ण हैं।

BPSC TRE 4 में डीएलएड 2024-26 बैच को मौका

बिहार लोक सेवा आयोग ने 13 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना में डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 के उन उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर दिया है, जिन्होंने परीक्षा वर्ष 2026 में डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है, जो डीएलएड की परीक्षा पास करने के बाद शिक्षक भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य शैक्षणिक योग्यताओं और पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

किन कक्षाओं के शिक्षकों की होगी भर्ती?

बीपीएससी टीआरई 4.0 के तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों में अलग-अलग स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5, मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8, माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 10 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 से 12 तक के पद शामिल हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों के लिए 3,847, मध्य विद्यालयों के लिए 8,563, माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,877 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 16,101 पद बताए गए हैं। 

कक्षा / स्तर
पद / रिक्तियां
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5)
3,847
मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8)
8,563
माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10)
3,877
उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12)
16,101

कैसे करें आवेदन?

बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नाचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. टीआरई 4.0 भर्ती से संबंधित लिंक ओपन करें।

3. आवेदन पोर्टल पर आवश्यक विवरण भरें।

4. निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज और डीएलएड मार्कशीट की कॉपी अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि 

बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस में डीएलएड योग्यता, मार्कशीट अपलोड करने की शर्त और संबंधित पद की पात्रता की जांच जरूर करें। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखने की सलाह दी जाती है। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates