BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती के 32,388 पदों पर आवेदन bpsc.bihar.gov.in शुरू
BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बीपीएससी ने बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत कुल 32,388 शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन सहित डिटेल्स आगे लेख में जानें।
BPSC TRE 4.0 Online Form 2026:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन सहित डिटेल्स आगे लेख में जान सकते हैं।
TRE-4.0 | आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 24, 2026
अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।#BPSC #BPSCExam #BPSCUpdates #TRE4 #TRE #TeacherRecruitment pic.twitter.com/jcbyDJsnMV
BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: आवेदन लिंक
बीपीएससी TRE 4.0 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 25 सितंबर से शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरना है। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित किया गया है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
| बीपीएससी TRE 4.0 ऑनलाइन आवेदन 2026 |
BPSC TRE 4.0 Online Apply Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन पत्र भरने से संबंधित तिथि एवं अन्य निर्देश उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| भुगतान शुरू होने की तिथि | 25 सितंबर, 2026 |
| भुगतान की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 25 सितंबर, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर, 2026 |
BPSC School Teacher TRE 4.0 Online Form 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
-
10वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
-
12वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
-
आधार कार्ड/पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस (वैलिड आईडी प्रूफ)
-
ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री
-
पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट (11-12वीं)
-
डीएलएड/बीएड अन्य टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (पोस्ट वाइज)
-
सीटेट, बिहार एसटीईटी 2026 देंगें वो भी अप्लाई कर सकेंगे।
-
जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ईबीसी/बीसी)
-
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2026 के बाद का वाला मान्य)
-
मूल निवासी प्रमाण पत्र
-
पीडब्ल्यूडी/दिव्यांग प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइट फोटो
-
सिग्नेचर
BPSC School Teacher TRE 4.0 Form 2026 कैसे भरें?
उम्मीदवार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से भर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC TRE 4.0 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपनी पर्सनल डिटेल्स लॉगिन करके भरें।
स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.