CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर परीक्षा की तिथि जारी, 6 दिसंबर को होगा एग्जाम

CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026: सीजीएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर की परीक्षा की तिथि का आधिकारिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवीर नीचे लेख से ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं। 

Oct 15, 2026, 12:37 IST
CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026
CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026

CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर की परीक्षा की तिथि का आधिकारिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, एग्जाम राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 6 दिसंबर 2026 को होगा। सीजीएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या एफ-20/2026/3202 के तहत कुल 2,294 रिक्त पदों को (ई-कैडर में 795 पद और टी-कैडर में 1,499 पद) भरना चाहता है। 

CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के चयन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। परीक्षा की तिथि का ऑफिशियल नोटिस सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Stories

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर एग्जाम डेट ऑफिशियल नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 
क्लिक करें 

CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 को शाम 5.00 बजे तक स्वीकार किए गए थे। इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल-06 वेतनमान के तहत वेतन दिया जाता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) 
विभाग का नाम 
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ 
पद का नाम 
असिस्टेंट टीचर 
विज्ञापन संख्या 
F-20/2026/3202
रिक्त पदों की संख्या 
2294 
परीक्षा की तिथि 
06 दिसंबर 2026 
एडमिट कार्ड 
जल्द जारी 
ऑफिशियल वेबसाइट 
vyapamcg.cgstate.gov.in

CG Vyapam Assistant Teacher Admit Card 2026 कब आएगा?

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 एग्जाम से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा और एग्जाम 06 दिसंबर 2026 को होगा। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

CGSSB Assistant Teacher Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • CGSSB Assistant Teacher Admit Card 2026  लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates