CIL MT Admit Card 2026 OUT: Coal India Limited (CIL) की मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। CIL MT Admit Card 2026 आज यानी 21 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CIL MT Admit Card 2026 Direct Link
CIL MT एडमिट कार्ड 2026 का लिंक Coal India Limited की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के Career सेक्शन में एक्टिव हो गया है। मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
|
Coal India MT Admit Card Download Link-1
|
|
|
Coal India MT Admit Card Download Link-2
|
CIL Management Trainee Admit Card 2026; शिफ्ट, समय और पद
Coal India Limited ने Advertisement No. 03/2026 के तहत Management Trainee के कुल 660 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 24 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। CIL ने इससे पहले 11 अगस्त 2026 को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी।
CIL MT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले Coal India की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
वेबसाइट के Career सेक्शन में जाएं।
Management Trainee Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
CIL MT Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक चुनें।
मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CIL MT Admit Card में क्या चेक करें?
CIL MT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन जानकारियों को ध्यान से चेक करें:
-
उम्मीदवार का नाम और फोटो
-
रोल नंबर/आवेदन संख्या
-
परीक्षा की तारीख
-
परीक्षा केंद्र और पता
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा की शिफ्ट
-
जरूरी परीक्षा निर्देश
किसी भी जानकारी में गलती होने पर उम्मीदवारों को CIL की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
ध्यान रहें उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी और वैध फोटो आईडी लेकर जाना चाहिए। अगर किसी भी अभ्यर्थी के पास हॉल टिकट नहीं है तो उसकी एग्जाम में बैठने की अनुमति ननहींमिलेगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी परीक्षा संबंधी निर्देशों को पहले से पढ़ लें।
